वाट्सऐप ग्रुप एडमिन के लिए आ रहा है ये नया शानदार फीचर

नई दिल्ली। वाट्सऐप जल्द ही एक नया फीचर लाने वाला है। इन नए फीचर से खासतौर पर उन लोगों को बड़ा फायदा होगा, जो किसी वाट्सऐप ग्रुप के एडमिन हैं। वाट्सऐप जल्द ही वाट्सऐप ग्रुप ऐडमिन को नई पावर्स देने वाला है। इन नई पावर्स के तहत एडमिन यह तय कर सकेगा कि ग्रुप का सब्जेक्ट, आइकन और डिस्क्रिप्शन कौन बदल सकता है और कौन नहीं। गूगल प्ले के माध्यम में यह ऐप बीटा टेस्टिंग के लिए आ भी चुका है। हालांकि, इस ऐप को सिर्फ कुछ चुनिंदा लोग ही इस्तेमाल कर सकेंगे। एक वेबसाइट के अनुसार वाट्सऐप का यह लेटेस्ट वर्जन 2.17.387 है, जिसे गूगल प्ले पर सबमिट किया जा चुका है।

वाट्सऐप ग्रुप एडमिन के लिए आ रहा है ये नया शानदार फीचर

वाट्सऐप की तरफ से भी यह घोषणा पहले ही की जा चुकी है कि वह जल्द ही एक ऐसा फीचर लाने वाला है, जिसके तहत ग्रुप बनाने वाले को ग्रुप से निकाला नहीं जा सकेगा। वाट्सऐप 'Delete for Everyone' पर भी काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि इससे ग्रुप से किसी तरह की चीज को डिलीट भी किया जा सकेगा, जो सभी के पास से डिलीट हो जाएगी।

वाट्सऐप ग्रुप को लेकर नया फीचर लाने की कई वजहें हैं। इनमें सबसे बड़ी वजह यह है कि वाट्सऐप का इस्तेमाल करके कई गलत और आपत्तिजनक मैसेज, तस्वीरें और वीडियो शेयर की जा रही हैं, जिन पर लगाम लगाना जरूरी है। इसी के चलते वाट्सऐप ग्रुप के एडमिन को कई ताकतें दी जा रही हैं, ताकि वह इस तरह की सामग्री पर लगाम लगा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+