DTH, केबल TV पैक चुनने का आखिरी मौका, 1 फरवरी से बदल जाएगा सबकुछ, जानें सस्ता पड़ेगा या महंगा
नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा डीटीएच और केबल टीवी को लेकर जारी किया गया नया नियम कल यानी 1 फरवरी से लागू हो जाएगा। ऐसे में आपको अपने पसंद का प्लान चुनने के लिए आज आखिरी मौका है। इस नए नियम के बाद व्यूअर्स को केवल उसी चैनल के लिए भुगतान करना होगा जिसे वह देखना चाहता है। कल से आपका टीवी चैनल चलता रहे इसके लिए जरूरी है कि आप 31 जनवरी तक अपना नया प्लान चुन लें। लगभग सभी DTH ऑपरेटर्स जैसे Dish TV, Tata Sky, और Airtel ने इंडिविजुअल्स के लिए अपने चैनल पैक के प्राइस की घोषणा कर दी है। आप अपने सर्विस प्रोवाइडर की वेबसाइट पर जाकर चैनलों का चुनाव कर अपना पैक तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा आप TRAI के ऐप पर जाकर भी अपने टीवी चैनल के हिसाब से अपने टीवी का बिल एस्टीमेट कर अपने पसंदीदा चैनल चुन सकते हैं।

1 फरवरी से बदल जाएगा टीवी देखने का नियम
कल से टीवी देखने का नियम बदल जाएगा। TRAI के नए नियम के मुताबिक अब केबल ऑपरेटर्स आपको कस्टमाइज्ड पैक नहीं बेच सकेंगे। आपको तय करना होगा कि आप कौन सा चैनल देखना चाहते हैं और आपको केवल उन्हीं चैनल्स के लिए भुगतान करना होगा। आप इसे आसानी से TRAI ने वेब बेस्ड ऐप्लिकेशन की मदद से समझ सकते हैं।ट्राई द्वारा लॉन्च किए गए एप की मदद से आप समझ सकेंगे कि नए नियम के बाद आपको कितने पैसे देने होंगे। आप इस एप पर जाकर स्टेप बाइ स्टेप चैनल सेलेक्ट कर सकते हैं। यहां सभी चैनल्स की लिस्ट है और उनके चार्जेस भी बताए गए हैं। आपको जो चैनल चुनना है उसके हिसाब से आपको भुगतान करना होगा।

जानें सस्ता पड़ेगा या महंगा
ट्राई के नियम के मुताबिक टाटा स्काई, डीटीएच वीडियोकॉन, डिश टीवी, एयरटेल जैसे तमाम सर्विस प्रोवाइडर्स ने अपने नए प्लान लॉन्च कर दिए है। नए नियम के मुताबिक यूजर्स अब 100 चैनल चुन सकते हैं। जिसके लिए आपको 130 रुपए के साथ GST मिलाकर करीब 153 रुपए तो निश्चित तौर पर भुगतान करने होंगे। उसके बाद जो चैनल आप देखना चाहे उसका शुल्क इसमें जोड़ते जाए। आप अपने सर्विस प्रोाइड के वेबसाइट पर जाकर चैनलों की लिस्ट और उसके प्राइस देखकर चुन सकते हैं। इतना ही नहीं आपको हर HD चैनल के लिए अतिरिक्त पेस करना होगा। अगर आप 100 चैनल से ज्याद का स्पेस चाहते हैं तो आपको 25 चैनल स्पेस के लिए 20 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे।

नए नियम के फायदे
पुराने नियम में आपको चाहे आप चैनल देखें या न देखें, लेकिन आपको उन चैनलों का भुगतान करना ही पड़ता था, लेकिन नए नियम में ऐसा नहीं होगा। अब आपको केवल उन्हीं चैनल्स का पैसा देना होगा जो वो चुनते हैं। इससे सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि यूजर्स का टीवी खर्च कम हो जाएगा। इसके साथ फालतू के चैनल्स से ग्राहक को छुटकारा भी मिलेगा। आपके केबल का बिल पहले से कम हो जाएगा।

हर चैनल की कीमत तय
इस नियम के मुताबिक हर चैनल की कीमत तय है जिसके अनुसार ही आपको उसका भुगतान करना होगा। नए नियम में आपको चैनल की कीमत के साथ-साथ आपको बेस प्राइस भी देना होगा। बेस प्राइस 100 रूपए हैं जिसमें 25 चैनल शामिल है और ये सभी सरकारी चैनल हैं। बेस प्राइस ज्यादा से ज्यादा 130 रूपए है, जिसपर 18% जीएसटी तय है। TRAI के मुताबिक किसी भी पेड चैनल की कीमत 19 रूपए से ज्यादा नहीं हो सकती है।

HD चैनल के लिए करना होगा ज्यादा भुगतान
नए नियम के मुताबिक आपको HD चैनल्स के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा। एचडी चैनल सामान्य चैनलों से महंगे होंगे। एचडी और एसडी दोनों ही चैनलों के लिए बेस पैक में स्पेस होगा, लेकिन 1 एचडी चैनल का स्पेस 2 एसडी चैनल के बराबर होगा।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications