दिल्ली से न्यूयॉर्क तक का सफर मात्र 13499 रुपए में, जानें कैसे पाएं सस्ती फ्लाइट टिकट

नई दिल्ली। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। आपके पास मौका है सस्ते फ्लाइट टिकट पर न्यूयॉर्क तक का सफर करने का। मात्र 13499 रुपए में आप दिल्ली से न्यूयॉर्क तक का सफर कर सकते है। हैरान मत होइए एयरलाइंस कंपनी एयरलाइन वॉउ ने लोगों को धमाकेदार ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत आप दिल्ली से न्यूयार्क तक का सफर वॉउ एयरलाइंस से कर सकते हैं। जहां आप सामान्य तौर पर दिल्ली से न्यूयार्क तक के लिए 50 हजार के करीब किराया चुकाते हैं वहीं इस ऑफर में आपको मात्र 13449 रुपए का किराया चुकाना होगा।

दिल्ली से न्यूयार्क तक का सस्ता सफर

दिल्ली से न्यूयार्क तक का सस्ता सफर

आइसलैंड की बजट एयरलाइन वॉउ (Wow) ने लोगों को ये जबरदस्त ऑफर दिया है। वॉउ एयरलाइंस के सीईओ स्कुली मोगेनसेन ने इस ऑफर के बारे में घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली से उत्तरी अमेरिका के बीच बजट फ्लाइट शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि आप भारत से अमेर‍िका जाने के लिए सबसे छोटा रूट चुनते हैं, तो यह आइसलैंड के ऊपर से होकर गुजरता है। इस रूट में कम समय लगता है और कम समय का मतलब ईंधन और कम ईंधन का मतलब है कम खर्च। ऐसे में एयरलाइन का खर्च कम होगा। इससे लोगों पर बोझ कम होगा। इसलिए टिकट का किराया कम हो जाएगा।

 खास और धमाकेदार ऑफर

खास और धमाकेदार ऑफर

कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि वॉउ एयरलाइन नई दिल्ली से अमेरिका के न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और श‍िकागो के लिए 199 डॉलर में टिकट देगी। दिल्ली से न्यूयार्क के सफर में विमान आइसलैंड से होकर गुजरेगी और इस सफर में आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक का एक स्टॉप होगा। ये रूट सबसे छोटा रूट है, जिसकी वजह से किराया कम रखा जाएगा। कंपनी के मुताबिक ये ऑफर अब तक का सबसे सस्ता ऑफर होगा।

किराए के मुताबिक सीटिंग अरेंजमेंट

किराए के मुताबिक सीटिंग अरेंजमेंट


कंपनी ने कहा है कि फ्लाइट में सीटिंग अरेंजमेंट बेसिक से प्रीमियम तक होगी। प्रीमियम सीट बिजनेस क्लास जैसी होगी। इसमें वो सारी सुविधाएं होगी, जो एक बिजनेस क्लास में होती है। पीटीआई के अनुसार वॉउ एयरलाइंस इस साल दिसंबर में नई दिल्ली से उत्तरी अमेरिका के बीच फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+