यूनिटेक को अपने कब्जे में ले सकती है सरकार, मांगे 10 डायरेक्टर्स के नाम
नई दिल्ली। कर्ज के बोझ तले दबी रियल एस्टेट कंपनी लगभग दिवालिया होने के कगार पर है। कंपनी कर्ज चुकाने में असमर्थ है। ऐसे में जल्द इस कंपनी पर सरकार का अधिकार हो सकता है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने कंपनी पर सरकार के कब्जे की ओर इशारा किया है। एनसीएलटी ने केंद्र सरकार को अधिकार दिया है कि वो कंपनी में 10 नए डायरेक्टर्स को नियुक्त करें। सरकार को 20 दिसंबर तक कंपनी के 10 नए डायरेक्टर्स के नाम देने को कहा गया है।

यूनिटेक पर सरकार कब्जा
कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री ने यूनिटेक के ऊपर अपना अधिकार पाने के लिए कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में अर्जी दी थी। सरकार ने इस अर्जी के साथ-साथ यूनिटेक के मौजूदा बोर्ड को भंग करने की मांग की थी। आपको बता दें कि बुरे दौर से गुजर रहे रियर एस्टेट कंपनियां अपना कर्ज चुका पाने में असमर्थ है। वो न तो अपना प्रोजेक्ट पूरा कर पा रही है और न ही कर्ज चुका पा रही है।

सरकार ने दायर की याचिका
एनसीएलटी बेंच में सरकार ने याचिका दायर कर यूनिटेक पर कंट्रोल पाने की कोशिश की है। सरकार यूनिटेक के बोर्ड में अपने 10 सदस्यों को नियुक्त करना चाहती है, ताकि कंपनी पर उसका कंट्रोल स्थापित हो सके। सरकार ने इस याचिका के साथ ही मौजूदा डायरेक्टर और सीएफओ की अपनी संपत्ति बेचने पर भी रोक लगा दी है।

क्या है मामला
यूनिटेक ने फ्लैट खरीददारों से धनराशि तो ले ली, लेकिन उन्हें तय वक्त पर न तो फ्लैट दिए और न ही पैसे लौटाए। जिसके बाद खरीददारों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने 30 अक्टूबर को यूनिटेक को आदेश देते हुए कहा है कि वो 31 दिसंबर तक कोर्ट की रजिस्ट्री में 750 करोड़ रुपये जमा कर दें, ताकि घर खरीददारों को उनका पैसा वापल लौटाया जा सके।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications