Wayanad landslide: भूस्खलन में 1 की मौत, Red Alert जारी, IMD ने क्या कहा?

Wayanad landslide: IMD ने मंगलवार को केरल के वायनाड ज़िले में रेड अलर्ट जारी किया, जहां आज मनंतवाडी और व्यथिरी इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई। वायनाड में कल्लाडी टनल प्रोजेक्ट साइट पर सुबह करीब 11 बजे भूस्खलन होने के बाद दोपहर 12.30 बजे यह अलर्ट जारी किया गया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पड़ोसी कोझिकोड जिले में भी रेड अलर्ट जारी किया है जबकि राज्य के कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलो में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

Wayanad landslide

आईएमडी ने मीडिया को जानकारी दी कि 'आज दिन के दौरान मनंतवाडी इलाके में 64 मिमी और व्यथिरी में 123 मिमी बारिश हुई है, मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है, जबकि सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

'इंजीनियर और सुरक्षा कर्मचारी हो सकते हैं मलबे के नीचे'

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि 'साइट पर कोई मज़दूर नहीं था और जिन लोगों की मिट्टी के नीचे दबे होने की आशंका है, वे इंजीनियर और सुरक्षा कर्मचारी थे। उन्होंने कहा, अगर वहां काम चल रहा होता, तो यह और भी बड़ी त्रासदी होती।' मालूम हो कि भूस्खलन कल्लाडी में मीनाक्षी पुल के पास हुआ, जहां कोझिकोड और वायनाड ज़िलों को जोड़ने वाली टनल रोड प्रोजेक्ट का काम चल रहा था।'

कैसा रहेगा केरलम का मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल के लिए अगले पांच दिन की मौसम चेतावनी जारी की है, जिसमें कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। कन्नूर और कासरगोड के उत्तरी ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

बुधवार के लिए 11 ज़िलों में येलो अलर्ट जारी

पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड समेत नौ अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल भी मौसम खराब रहने की संभावना है इसलिए IMD ने 11 ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए, आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने लोगों से बहुत सावधानी बरतने की अपील की है। भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के ज़्यादा जोखिम वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और ज़रूरत पड़ने पर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।

यह पढ़ें: Wayanad landslide: वायनाड में भूस्खलन ने मचाई तबाही, 1 की मौत, कई लोगों के फंसने की आशंका, याद आया पुराना मंजर
यह पढ़ें: Wayanad landslide: वायनाड में भूस्खलन ने मचाई तबाही, 1 की मौत, कई लोगों के फंसने की आशंका, याद आया पुराना मंजर
यह पढ़ें: Mumbai Rains Trains Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! शताब्दी समेत 9 ट्रेनें कैंसिल, क्या है लोकल का हाल?
यह पढ़ें: Mumbai Rains Trains Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! शताब्दी समेत 9 ट्रेनें कैंसिल, क्या है लोकल का हाल?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+