Delhi Air Pollution: IIT दिल्ली के छात्रों ने बनाया नाक में फिट होने वाला डिवाइस, साफ हवा के लिए खर्च करने होंगे बस 10 रुपए

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इन दिनों काफी अधिक बढ़ चुका है। इससे निपटने के लिए लोगों को मास्क पहनकर घरों से निकलने की सलाह दी गई है। लेकिन जल्द ही एक ऐसा डिवाइस बाजार में आने वाला है, जिसका इस्तेमाल करने पर आपको कोई मास्क लगाने की जरूरत नहीं होगी। यह डिवाइस आपकी नाक में फिट हो जाएगा और प्रदूषित हवा से आपकी रक्षा करेगा। इस डिवाइस को दिल्ली आईआईटी के छात्रों ने बनाया है। डिवाइस का नाम नैजोफिल्टर रखा गया है। नेडोफिल्टर को 2 दिसंबर को बाजार में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी कीमत भी बेहत कम होगी। इस नैजोफिल्टर की कीमत सिर्फ 10 रुपए होगी।

8-10 घंटे तक करेगा काम

8-10 घंटे तक करेगा काम

इस नैजोफिल्टर का इस्तेमाल 8-10 घंटे तक किया जा सकेगा। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक बढ़ने की वजह से इसे सोशल मीडिया कैंपेन के तहत बांटा भी जा रहा है। अभी तक करीब 40 हजार लोगों को यह प्रोडक्ट दिया भी जा चुका है। इसमें एक नैनो-रेस्पिरेटरी फिल्टर है, जो हवा के खतरनाक कड़ों को शरीर में जाने बचाता है और मास्क की तरह ही काम करता है।

राष्ट्रपति से मिल चुका है अवॉर्ड

राष्ट्रपति से मिल चुका है अवॉर्ड

आपको बता दें कि इस खास डिवाइस को इजात करने के लिए आईआईटी दिल्ली के छात्रों को राष्ट्रपति की तरफ से अवार्ड भी मिल चुका है। इसी साल मई में इस खास डिवाइस को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 'स्टार्टअप नेशनल अवॉर्ड' दिया था। यह पीएम 2.5 से तो बचाता ही है साथ ही बैक्टीरिया से भी बचाता है। वहीं दूसरी ओर, जिन लोगों को फूलों के पराग से एलर्जी होती है, उनके लिए भी यह डिवाइस काम की चीज है।

इन्होंने बनाया इस डिवाइस को

इन्होंने बनाया इस डिवाइस को

इस डिवाइस को सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की टीम के संजीव जैन, प्रतीक शर्मा, तुषार व्यास और जतिन केवलानी ने बनाया है। टेक्सटाइल डिपार्टमेंट के फैकल्टी मेंबर प्रो. मंजीत जस्सल और प्रो. अश्विनी अग्रवाल ने भी इस डिवाइस को बनाने में अपना योगदान दिया है।

ऐसे पैदा हुई ये सोच

नैजोफिल्टर्स डॉट कॉम के फाउंडर प्रतीक शर्मा की मां को अस्थमा की दिक्कत थी। जब वह अस्थमा से परेशान थीं तो उन्हें मास्क पहनने में काफी दिक्कत होती थी। उस समय प्रतीक शर्मा के दिमाग में यह बात आई कि क्यों ना कि एक ऐसा फिल्टर बनाया जाए, जिसे नाक में फिट किया जा सके और वह मास्क की तरह ही काम करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+