अब मनाइए जश्न, आखिरकार इस कंपनी ने भी फ्री कर दी रोमिंग

एयरसेल ने पूरे देश में रोमिंग मुफ्त कर दी है। हालांकि, रोमिंग के दौरान आप सिर्फ मुफ्त में कॉल रिसीव कर सकेंगे, जबकि हर आउटगोइंग कॉल के लिए आपको पैसे चुकाने होंगे।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के टेलिकॉम क्षेत्र में आने के बाद हर टेलिकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए एक से बढ़कर एक सुविधा दे रही है। इसी में से एक सुविधा है फ्री रोमिंग की। इसी क्रम में अब एयरसेल ने भी पूरे देश में रोमिंग मुफ्त कर दी है। ये भी पढ़ें- जियो ने लॉन्च किया धन धना धन ऑफर, जानिए क्या मिलेंगे फायदे

एयरसेल की रोमिंग मुफ्त

एयरसेल की रोमिंग मुफ्त

कैसे मिलेगी ये सुविधा?

कैसे मिलेगी ये सुविधा?

एयरसेल की मुफ्त रोमिंग की सुविधा अन्य कंपनियों जैसी नहीं है। जहां एक ओर अन्य कंपनियों की रोमिंग सुविधा सभी को मिलेगी, वहीं एयरसेल में आपको रोमिंग में मुफ्त रोमिंग की सुविधा को एक्टिवेट करना होगा। इसके लिए रोमिंग के दौरान एयरसेल के नेटवर्क से *121*909# डायल करना होगा, जिसके बाद रोमिंग की सुविधा एक्टिव हो जाएगी। ये भी पढ़ें- जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?

अन्य कंपनियां मुफ्त कर चुकी हैं रोमिंग

अन्य कंपनियां मुफ्त कर चुकी हैं रोमिंग

एयरसेल से पहले कई अन्य टेलिकॉम कंपनियां देश और विदेश में रोमिंग मुफ्त कर चुकी हैं। इन कंपनियों में एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन शामिल हैं। इन बड़ी टेलिकॉम कंपनियों की तरफ से रोमिंग मुफ्त किए जाने के बाद छोटी कंपनियों पर भी ऐसा करने का दबाव बढ़ रहा है, जिसकी वजह से ये कंपनियां ऐसा कर रही हैं। ये भी पढ़ें- इन 5 शहरों में रोजाना बदलेंगे डीजल-पेट्रोल के दाम

रिलायंस जियो ने छेड़ा प्राइस वॉर

रिलायंस जियो ने छेड़ा प्राइस वॉर

रिलायंस जियो ने टेलिकॉम कंपनियों के बीच एक प्राइस वॉर शुरू कर दिया है। जियो ने शुरुआत से ही पूरे देश में रोमिंग में कॉल सुनने और कॉल करने की सुविधा मुफ्त की हुई है। इसी के चलते अन्य कंपनियां भी पूरे देश में रोमिंग की सुविधा मुफ्त कर रही हैं, ताकि वह अपने ग्राहकों को रोके रख सकें। ये भी पढ़ें- अब हर रविवार पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, रात में नहीं मिलेगा तेल!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+