Diwali: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले बोनस की रकम में होगी बढ़ोतरी

मुंबई। कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। दरअसल, मोदी सरकार कर्मचारियों को हर साल मिलने वाले बोनस को बढ़ाने के बारे में सोच रही है। जल्द ही इस पहल को लागू भी किया जा सकता है। खबर है कि कर्मचारियों के बोनस को दौगुना कर दिया जाएगा।

money

नरेंद्र मोदी सरकार 1965 बोनस एक्ट में संशोधन करने की योजना बना रही है। अगर कर्मचारियों के बोनस में बढ़ोतरी की जाती है तो इससे लाखों कर्मचारियों को लाभ होने की पूरी संभावनाएं हैं।

संशोधन कर यह भी किया जा रहा है कि जल्द ही 18 हजार प्रति माह सैलपी पाने वाले भी बोनस के हकदार होंगे। इस संशोधन में बोनस की राशि को 3,500 से बढ़ाकर छह हजार रुपए प्रति महीने कर कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि ट्रेड यूनियन और तमाम कर्मचारी यूनियनों की मांग है कि सरकार महंगाई के अनुसार ही बोनस में बढ़ोतरी करे।

इस संशोधन के बाद यह भी मुमकिन हो सकेगा कि फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों को भी बोनस का लाभ मिल पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+