Gold: खरा सोना खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ये 3 नंबर, जानें क्या है नया नियम

नई दिल्ली। सोना खरीदते वक्त हम सबके मन में सवाल उठता है कि जो सोना हम खरीद रहे हैं वो शुद्ध है कि नहीं। उस सोने में कितनी मिलावट है और कितना खरा सोना है। सोने की कीमत तो पूरी दे रहे हैं, लेकिन उस कीमत में हमें कितना शुद्ध सोना मिल रहा है ये सब सवाल हमारे मन में उठते रहते हैं, लेकिन अब आपको सोना खरीदते वक्त इसकी शुद्धता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया है। पिछले साल 256 जिलों में गोल्ड हॉलमार्किंग अनिवार्य की गई तो वहीं 1 जून से 32 और जिलों में BIS हॉलमार्क के साथ सोना बेचना अनिवार्य कर दिया गया। ऐसे में सोने के गहनों पर एक नंबर को चेक कर हम उसकी शुद्धता को जांच सकते हैं।

 सोना बेचने का नया नियम

सोना बेचने का नया नियम


सोना खरीदने वालों के लिए ये जरूरी खबर है। 1 जून से सोना खरीदने के नियम में बदलाव किया गया है। 1 जून 2022 से सरकार ने गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। इसके तहत अनिवार्य गोल्ड हॉलमार्किंग के तहत 32 और नए जिलों को जोड़ दिया गया है। यानी जिन जिलों में गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है उन जिलों में अब 14, 18, 20, 22, 23 और 24 कैरेट के आभूषण ही बेचे जा सकेंगे।

 जरूर चेक करें तीन अंकों का ये नंबर

जरूर चेक करें तीन अंकों का ये नंबर

सोना बेचने वाले ज्वैलर्स को अब सिर्फ हॉलमार्क वाला सोना ही खदीरना होगा। उनके लिए ये अनिवार्य है तो वहीं सोना खरीदने वालों को भी इस बात का ध्यान रखना है कि ज्वैलरी खरीदते वक्त वो सोने का कैरेट, हॉलमार्क के निशान और हॉलमार्क के नंबर जरूर चेक कर लें। सोने की शुद्धता हॉलमार्क के तीन नंबर

  • 24 कैरेट शुद्धता -995
  • 23 कैरेट शुद्धता -958
  • 22 कैरेट शुद्धता-916
  • 20 कैरेट शुद्धता -833
  • 18 कैरेट शुद्धता- 750
  • 14 कैरेट शुद्दता -585
 चेक करें ये निशान

चेक करें ये निशान


खरे सोने की शुद्धता को हॉलमार्किग सत्यापित करता है। ज्वैलरी में कितना सोना है ये उसकी हॉलमार्किंग के नंबर से तय होगा। वहीं सोने पर हॉलमार्किंग नंबर के साथ-साथ BIS हॉलमार्क का त्रिकोणा निशान भी होता है, जिसे खरीदारी करते वक्त चेक करना जरूरी है। हर सोने की बिस्किट और आभूषण पर खास चिन्ह बने होतें है। जिसकी मदद से ये आप जांच सकते हैं कि उसमें कितना सोना है।

सोने की गारंटी

सोने की गारंटी


सोने के गहने पर तीन चिन्ह होते हैं, जिसे आपको खरीदते वक्त जरूर चेक करना चाहिए। इन जिन्हों में

  • BIS लोगो
  • शुद्धता / सुंदरता ग्रेड
  • 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड( HUID)
 क्यों जरूरी है हॉलमार्क

क्यों जरूरी है हॉलमार्क



हॉलमार्क गोल्ड से शुद्धता की गारंटी मिलती है। यानी आप हॉलमार्क वाला सोना खरीदकर सोने की शुद्धता को लेकर निश्चित रह सकते हैं। यह गारंटी सरकार द्वारा की ओर से बनाए गए मानकों के आधार पर मिलती है, ताकि ग्राहकों का भरोसा और मजबूत हो।

काम की बात: 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध, फिर क्यों नहीं प्योर गोल्ड से बनाए जाते गहने?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+