काम की बात: 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध, फिर क्यों नहीं प्योर गोल्ड से बनाए जाते गहने?
काम की बात: 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने से क्यों नहीं बनाए जाते गहने?
नई दिल्ली। सोना सबके दिल के करीब होता है। भारत में सोना सिर्फ गहना नहीं बल्कि संकट की घड़ी में काम आने वाला निवेश होता है। लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं, इसलिए किसी भी शुभ मौके पर सोने के गहने अवश्य खरीदे जाते हैं। सोने की कीमत में हर दिन उतार-चढ़ाव जारी रहता है। वहीं सोने की शुद्धता सबसे अहम होती है। सोने की शुद्धता के हिसाब से ही उसकी कीमत तय होती है। 24 कैरेट वाले सोने को खारा सोना या शुद्ध सोना माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं 24 कैरेट वाले सोने से गहने नहीं बनाए जाते हैं।

24 कैरेट वाले सोने से नहीं बनती है गहने
सोने की कीमत के आधार पर 24 कैरेट वाले सोने की सबसे अधिक कीमत होते हैं, क्योंकि 24 कैरेट वाले में 99.9 फीसदी शुद्ध सोना होता है। 24 कैरेट वाला सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की शुद्धता उससे कम होती है। 24 कैरेट वाले सोने की शुद्धता सबसे अधिक होती है, लेकिन इससे गहने नहीं बल्कि बल्कि सोने की ईट के रूप में सुरक्षित रखा जाता है।

क्यों नहीं बनते शुद्ध सोने से गहने
24 कैरेट वाले सोने में गोल्ड की डेंसिटी कम होता है, जिसके कारण अगर इससे गहने बनाए जाएं तो मजबूत नहीं होंगे। 24 कैरेट वाले सोने से बने गहने मुड़ने और टूटने का खतरा अधिक होता है, जिसके कारण शुद्ध सोने का इस्तेमाल ज्वैलरी में नहीं होता, बल्कि 22 कैरेट वाले सोने से बनाए जाते हैं। 22 कैरेट वाले सोने में गोल्ड के साथ-साथ अन्य धातुओं को मिलाया जाता है, ताकि इससे बने गहने मजबूत हो सके।

22 कैरेट वाले सोने से बने गहने टिकाऊ
22 कैरेट वाले सोने से बने गहने काफी टिकाऊ होते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि 24 कैरेट वाले सोने का इस्तेमाल नहीं होता है। इस सोने का इस्तेमाल ईटों और सिक्कों के रूप में निवेश के लिए किया जाता है।

सोने की 3 कैटेगरी
सोने की शुद्धता के हिसाब से इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है। 24 कैरेट वाले सोने में 99.9 फीसदी सोना होता है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने में 93 फीसदी गोल्ड होता है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने में 75 फीसदी सोना और 25 फीसदी अन्य धातुएं होती है।
Gold Rate: सोना खरीदने जा रहे हैं तो जेब में रखें 58000 रु से अधिक कैश, चांदी भी चमकी












Click it and Unblock the Notifications