SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर,जानें किस ATM कार्ड से कैश निकालने की क्या है लिमिट,वरना लगेगी पेनेल्टी
SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर,जानें किस ATM कार्ड कैश निकालने की क्या है लिमिट,भूले तो लगेगी पेनेल्टी
नई दिल्ली। अगर आप एसबीआई बैंक के खाताधारक हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। जरूरी इसलिए क्योंकि ये आपके एटीएम और आपके पैसे से जुड़ा है। एसबीआई अपने खाताधारकों के लिए अलग-अगल डेबिट कार्ड इशू करता है। इन अलग-अलग डेबिट कार्ड्स की कैश निकालने की सीमा भी अलग-अलग होती है। पिछले साल एसबीआई ने अपने क्लासिक और मैस्ट्रो कार्डहोल्डर्स के लिए इस लिमिट को घटाकर आधा कर दिया था। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आपके पास SBI का कौन सा डेबिट कार्ड है और उसकी क्या लिमिट है।

एसबीआई खाताधारकों के लिए जरूरी खबर
एसबीआई खाताधारकों के लिए अलग-अलग डेबिट कार्ड इशू करता है। इस कार्ड की कैश निकालने की लिमिट भी अलग-अलग होती है। अगर आपने इस लिमिट को पार किया तो आपको पेनेल्टी भी भरनी होती है। कार्ड के वैरिएंट के आधार पर कैश निकालने की लिमिट तय है। अगर आपने इस लिमिट का पोर किया तो इससे अधिक ट्रांजैक्शन पर बैंक अपने ग्राहकों से एक तय चार्ज वसूलता है।

तय सीमा से अधिक निकासी पर पेनेल्टी
बैंक ने अपने सभी मेट्रो सिटी में रहने वाले खाताधारकों को 8 फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की सुविधा दी है। जिसमें 5 ट्रांजैक्शन एसबीआई एटीएम और 3 ट्रांजैक्शन दूसरे बैंकों के एटीएम से कर सकते हैं। वहीं नॉन-मेट्रो सिटी के खातादारकों के लिए यह लिमिट 10 है। तय सीमा से अधिक ट्रांजैक्शन करने पर आपको 5 रुपए (GST प्लस) से लेकर 20 रुपए (GST प्लस) का चार्ज देना पड़ता है।

एक नजर भारतीय स्टेट बैंक डेबिट कार्ड और उसकी लिमिट पर
SBI ग्लोबल इंटरनेशनल डेबिट कार्ड: एसबीआई अपने गलोबल इंटरनेशनल डेबिट कार्ड्स होल्डर्स को 40,000 रुपए तक कैश निकाली की लिमिट देता है। आप दुनियाभर में कही भी इस एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
SBI गोल्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड: गोल्ड एंड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड धारकों के लिए एटीएम से कैश निकासी की सीमा 50,000 रुपए है।
SBI प्लेटिनम इंटरनेशनल कार्ड: इस कार्ड से जरिए एसबीआई खाताधारक न्यूनतम एटीएम निकासी की सीमा 100 रुपए से लेकर अधिकतम 1,00,000 रुपए तक एटीएम से निकाल सकते हैं।

SBI क्लासिक और मैस्ट्रो डेबिट कार्ड
25,000 रुपये का मंथली एवरेज बैलेंस बरकरार रखने वाले एसबीआई खाताधारकों को बैंक की ओर से 10 फ्री ट्रांजैक्शन मिलती है। वहीं एसबीआई का सबसे पॉपलुर कार्ड्स क्लासिक और मैस्ट्रो डेबिट कार्ड है। इस कार्ड से न्यूनतम एटीएम निकासी की सीमा 100 रुपए और अधिकतम निकासी की सीमा 20,000 रुपए है।
पढ़ें-बड़ी खबर: SBI ग्राहकों को झटका, लोन से जुड़ी ये स्कीम वापस ली, EMI पर पड़ेगा असर












Click it and Unblock the Notifications