1 नवंबर से SBI के 42 करोड़ खाताधारकों को लगेगा झटका, बैंक ने बदला बड़ा नियम
नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता भी देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैकं ऑफ इंडिया में है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है । बैंक के 42 करोड़ खाताधारकों को इस खबर से झटका लगने वाला है। बैंक 1 नवंबर से बड़े नियम में बदलाव करने जा रहा है, जिसका असर बैंक के सभी खाताधारकों पर होगा। बैंक ने नियम में बदलाव किया है। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों पर होने वाला है।

SBI के खाताधारकों पर असर
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 1 नवंबर से अपने खाताधारकों के लिए बड़े नियम में बदलाव किया है। बैंक ने एक नवंबर से डिपॉजिट पर ब्याज दर बदलाव करने का फैसला किया है। इस बारे में बैंक द्वारा 9 अक्टूबर को ही जानकारी साझा कर दी गई थी। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज दर में बदलाव किया है। 1 नवंबर से एसबीआई खाताधारकों को 1 लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर ब्याज की दर 0.25 फीसदी की कटौती की गई है, जो अब घटकर 3.25 फीसदी रह जाएगी। वहीं 1 लाख रुपये से ज्यादा के डिपॉजिट को अब रेपो रेट से जोड़ दिया गया है।

पहले ही FD पर कम हो चुकी है ब्याज दरें
बैंक ने इससे पहले एफडी पर ब्याज दर में कटौती कर दी है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बदलाव किए जाने के बाद SBI ने ब्याज दरों में भी कटौती करने का फैसला लिया। बैंक ने FD में ब्याज दरों में यह कटौती कर दी। बैंक ने इसे 10 अक्टूबर को ही लागू कर दिया गया था। बैंक ने 1 से 2 साल के मैच्योरिटी वाले रिटेल एफडी पर ब्याज दरों में 0.10 फीसदी का कटौती की। इसे 6.50 फीसदी से घटकर 6.40 फीसदी कर दिया।

सस्ता हुआ लोन
हालांकि एसबीआई ने सिर्फ झटके नहीं बल्कि तोहफा भी दिया। बैंक ने होम लोन सस्ता कर दिया। बैंक ने 10 अक्टूबर से ग्राहकों के लिए कर्ज लेना सस्ता कर दिया था। इस बैंक ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट को भी 10 आधार अंक यानी 0.10 फीसदी कटौती कर दी। एसबीआई ने बैंक की तरफ से एमसीएलआर में यह छठी कटौती है, जिसका लाभ होम लोन, ऑटो लोन लेने वाले लोगों को मिला। SBI की लोन पर नई ब्याज दरें 8.15 से घटकर 8.05 फीसदी कर दी। नई दरें 10 अक्टूबर से लागू हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications