2 LPG सिलेंडर रखने वाले हो जाएं सावधान, ऑयल कंपनी ले सकती है बड़ा फैसला
नई दिल्ली। अगर आप दो एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को इस खबर से झटका लग सकता है। दरअसल सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी पर ड्रोन हमले के बाद से कच्चे तेल की सप्लाई में गिरावट आई है। जिसका असर एलपीजी सप्लाई पर भी पड़ा है। घरेलू तेल मार्केटिंग कंपनियां रसोई गैस की राशनिंग कर सकती हैं।

2 एलपीजी गैस सिलेंडर है तो हो जाएं सावधान
तेल कंपनियों को सप्लाई में आई कमी का असर एलपीजी सप्लाई पर भी दिख रहा है। छोटी अवधि में LPG गैस की कमी से निपटने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड एलपीजी गैस की राशनिंग कर सकती है। आपको बता दें कि राशनिंग का असर दो सिलेंडर रखने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा। उन ग्राहकों को ही वरीयता दी जाएगी जिनके पास केवल एक ही सिलेंडर है।

एलपीजी गैस की कमी का असर
लाइवमिंट ने रिपोर्ट के मुताबिक तेल सप्लाई की कमी होने से LPG की कमी दिखने लगी है। तेल कंपनियों को मांग को पूरी करने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी कंपनियां ग्राहकों के मांग को पूरा कर रही हैं। तेल कंपनियां मांग के हिसाब से आपूर्ति में आ रही कमी से निपटने के लिए राशनिंग का रास्ता अपना सकती है। अगर तेल कंपनियों ने ये फैसला लिया तो दो सिलेंडर रखने वालों की तुलना में एक सिलेंडर रखने वालों को अधिक वरीयता दी जाएगी।

क्यों कम हुई कुकिंग गैस की सप्लाई
गौरतलब है कि 3 सितंबर को नवी मुंबई स्थित एक सरकारी तेल और गैस कंपनी में आग लगने के बाद घरेलू एलपीजी सप्लाई घट गई थी। वहीं सितंबर में सऊदी अरामको पर ड्रोन हमले के बाद कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई। इसके अलावा पिछले महीने मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स में एलपीजी सप्लाई बंद हो गया, जिसका असर एलपीजी सिलेंडर पर दिखा। हालांकि सरकार ने आश्वासन दिया है कि फेस्टिव सीजन में एलपीजी सप्लाई की कमी नहीं होगी।
-
LPG Cylinder: होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की चांदी! बढ़ गया कमर्शियल गैस सप्लाई का कोटा, अब मिलेगा कितना फायदा? -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
LPG Crisis: छत्रपति संभाजीनगर में एलपीजी संकट गहराया, गैस सप्लाई बंद होने से इतने फीसदी MSME पर लगा ताला -
PNG Connection: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच दिल्ली में अब घर-घर पहुंचेगी पाइप गैस! NDMC ने लिया बड़ा फैसला -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications