जियो फोन बुक करने वालों के लिए बुरी खबर, कंपनी ने बढ़ाई डिलीवरी की तारीख, ये है नई डेट

रिलायंस ने जियो फोन की डिलीवरी की तारीख बढ़ा दी है। अब ये फोन आपको नवरात्रों के दौरान भी नहीं मिलेगा।

नई दिल्ली। अगर आपने भी रिलायंस जियो 4जी फोन की बुकिंग की है तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। जिस 4जी फोन का आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वो अभी कुछ दिन और आपको नहीं मिलने वाला है। दरअसल रिलायंस ने जियो फोन की डिलीवरी की तारीख बढ़ा दी है। अब ये फोन आपको नवरात्रों के दौरान भी नहीं मिलेगा।

जियो फोन की डिलीवरी टली

जियो फोन की डिलीवरी टली

रिलांयस जियो के 4जी फोन के लिए अभी आपको और इंतजार करना होगा। फोन की डिलीवरी अब 21 सिंतबर से नहीं की जाएगी। रिलायंस ने जियो फोन की डिलीवरी की तारीख बढ़ा दी है। 24 अगस्त से शुरू की गई फोन की बुकिंग 21 सितंबर से लोगों को डिलीवर की जाने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख बढ़ा दी गई है।

 क्यों बढ़ी जियो फोन की डिलीवरी डेट

क्यों बढ़ी जियो फोन की डिलीवरी डेट

कंपनी का कहना है कि जियो फोन की ज्यादा डिमांड के कारण इसकी डिलीवरी की तारीख को बढ़ाया गया है। दो दिनों के भीतर ही 60 लाख लोगों ने इस फोन की बुकिंग कराई थी। कंपनी को भी इतनी प्री बुकिंग की उम्मीद नहीं थी। जिसके बाद कंपनी ने इसती भारी डिमांड को देखते हुए इसकी डिलीवरी की डेट को बढ़ा दी है।

क्या है जियो फोन की डिलीवरी की नई तारीख

क्या है जियो फोन की डिलीवरी की नई तारीख

इंडिया टुडे के मुताबिक रिलायंस ने जियो फोन की डिलीवरी की तारीख को 21 सितंबर से बढ़ाकर 1 अक्टूबर कर दिया गया है। यानी अब 1 अक्टूबर से जियो फोन की डिलीवरी शुरू की जाएगी। आपको बता दें कि जियो फोन को कंपनी फ्री में दे रही है। अभी इस फोन के लिए आपको 1,500 रुपये की सिक्योरिटी मनी देनी होगी, जो तीन साल बाद यूजर को वापस कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+