Must Read: 30 नवंबर तक निपटा लें ये 5 काम, वरना फंस जाएगा आपका पैसा
Must Read: 30 नवंबर तक निपटा लें ये 5 काम, वरना फंस जाएगा आपका पैसा
Recommended Video
नई दिल्ली। नवंबर खत्म होने में अब बस 9 दिन बचे हैं। अगर आप आखिरी दिनों का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि अगर आपने 30 नवंबर तक इन पांच कामों को नहीं निपटायातो न केवल आपकी मुश्किल बढ़ेगी बल्कि आपका पैसा भी फंस जाएगा। दरअसल 30 नवंबर से कई बड़े बदलाव हो रहे हैं, ऐसे में आपको डेडलाइन से पहले इन कामों को निपटाना है। 30 नवंबर के बाद से SBI से लेकर बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने नियमों में बदलाव किया है। आइए जानें 30 नवंबर तक आपको किन-किन कामों को निपटाना है।

30 नवंबर तक SBI खाताधारकों को करना होगा ये काम
अगर आप पेंशनधारक हैं और आपका खाता SBI में है तो 30 नवंबर तक आपको अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना बेहद जरूरी है। एसबीआई के पास 35 लाख पेंशनधारकों के खाते हैं। एसबीआई के पेंशनधारकों को 30 नवंबर 2019 तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट बैंक में जमा करना होगा। बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी पेंशनधारकों को अपना लाइफ सर्टिफिकेट 30 नवंबर तक जमा करना होगा, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी पेंशन रोकी जा सकती है।

बीमा पॉलिस से जुड़ा काम निपटाए
बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण यानी IRDA का नया नियम 1 दिसंबर से लागू हो रहा है। ऐसे में आईआरडीए ने सभी बीमा धारकों से अपील की है कि वो 30 नवंबर 2019 से पहले अपने सभी बीमा उत्पादों को नए नियमों के अनुसार परिवर्तित कर दें। आपको बता दें कि नए नियम के तहत बीमा कंपनियों को पॉलिसी का प्रीमियम एक निश्चित सीमा तक बढ़ाने और घटाने की छूट दी गई है।

LIC पॉलिसीधारकों के लिए खास खबर
अगर आपके पास एलआईसी की पॉलिसी है तो आपको बता दें कि 30 नवंबर तक एलआईसी दो दर्जन से ज्यादा पॉलिसी बंद कर रही है। अगर आपके पास ङी एलआईसी की पॉलिसी है तो चेक कर लें कहीं आपकी पॉलिसी भी तो बंद नहीं की जा रही है। IRDA के लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट की नई गाइडलाइंस के चलते LIC अपनी पुरानी पॉलिसी बंद करने का फैसला किया है। हालांकि आईआरडीए ने साफ किया है कि इससे पॉलिसी बेनिफिट में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम
30 नबंवर तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को आधार से लिंक करना जरूरी है। किसान सम्मान निधि की रकम पाने के लिए आपको इसे आधार नंबर से लिंक करना होगा। अगर किसी ने इसे लिंक करवाने में देरी की तो उसके खाते में 6000 रुपए नहीं आएंगे।

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख
सीबीडीटी ने केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में इनकम टैक्स रिटर्नम भरने की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की है। आयकर ने इसे पहले ही बढ़ाकर 30 नवंबर 2019 कर दिया था। दरअसल धारा 370 हटाए जाने की वजह से जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं बाधित थी, जिसके चलते वहां रहने वाले लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए 30 नवंबर तक का वक्त दिया गया।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications