फोन रिचार्ज करवाने से पहले जान लें साल 2018 का बेस्ट रिचार्ज प्लान
Recommended Video

नई दिल्ली। नए साल में अगर आप अपना फोन रिचार्ज करवाने जा रहे हैं तो पहले थोड़ा रुककर इस खबर को पढ़ लें। हम आपके लिए बेस्ट प्लान की जानकारी लेकर आए हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन ने नए साल में एक से बढ़कर एक प्लान पेश किए है। किसी से टैरिफ बढ़ाया है किसी ने कैशबैक ऑफर पेश किया है। हम आपको साल 2018 के बेस्ट रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपको अपना रिचार्ज करवाने में मदद मिलेगी।

रिलायंस जियो बेस्ट प्लान
अगर रिलायंस जियो के बेस्ट प्लान की बात करें तो आप जियो के 199 के प्लान को चुन सकते हैं। जियो के 199 के प्लान में आपको हर दिन 1.2 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और मैसेज की सुविधा मिलती है।इस प्लान के वैलिडिटी 28 दिनों की है।

जियो का 299 प्लान
इस प्लान में आपको हर दिन 2 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ-साथ अनलिमिटेड मैसेज मिलता है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। इस प्लान के टक्कर में एयरटेल ने भी अपना रिचार्ज प्लान उतारा है।

एयरटेल का 199 प्लान
जियो के 199 के प्लान के टक्कर में एयरटेल ने भी 199 रुपए का प्लान पेश किया। एयरटेल के इस प्लान में आपको हर दिन 1जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 मैसेज की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। जियो और एयरटेल के 199 के प्लान के टक्कर में वोडाफोन ने 198 रुपए का का प्लान पेश किया है।

वोडाफोन का बेहतरीन प्लान
जियो और एयरेल के 199 के प्लान के टक्कर में वोडाफोन ने 198 रुपए वाला प्लान पेश किया। इस प्लान के तहत आपको रोजाना 1 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है।

जियो-एयरटेल और वोडाफोन में टक्कर
अब तक हमने सस्ते प्लान की चर्चा की। अब अगर थोड़े महंगे प्लान की बात करें तो जियो ने 459 रुपए के प्लान के टक्कर में एयरटेल में 448 रुपए का प्लान पेश किया, जबकि वोडाफोन ने 458 रुपए का प्लान पेश किया। जियो के 459 रुपए के प्लान में जहां आपको 84 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज की सुविधा मिलती है तो वहीं एयरटेल के 448 रुपए के प्लान में आपको 70 दिनों के लिए रोजाना 1जीबी डेटा के साथ फ्री वॉयस कॉल और मैसेज की सुविधा मिलती है। जबकि वोडाफोन के 458 के प्लान में 70 दिनों के लिए रोजाना 1 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 मैसेज की सुविधा मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications