मुकेश अंबानी ने माना देश में है आर्थिक मंदी, दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने माना है कि देश की अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर से गुजर रही है। अरबपति भारतीय उद्योगपति ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती अस्थाई है और मोदी सरकार द्वारा पिछले कुछ समय में उठाए गए कदमों से आने वाली तिमाहियों में इसके रुख को पलटने में मदद मिलेगी।

भारत में आर्थिक सुस्ती, लेकिन ये अस्थाई- अंबानी
सऊदी अरब में होने वाले सालाना निवेश सम्मेलन में मुकेश अंबानी ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार द्वारा अगस्त के बाद से किए गए सुधारों का परिणाम आने वाले कुछ तिमाही में देखने को मिलेगा। अंबानी ने कहा, 'हां, भारतीय अर्थव्यवस्था में हल्की सी सुस्ती रही है लेकिन मेरा विचार है कि ये अस्थाई है।' रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान जो भी सुधार के उपाय किए गए हैं, उनका रिजल्ट सामने आएगा।

सरकार द्वारा उठाए कदम का अगले कुछ तिमाही में दिखेगा असर- अंबानी
अंबानी ने कहा कि उनको उम्मीद है कि अगले कुछ तिमाही में ये स्थिति बदलेगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत और सऊदी दोनों देशों के पास आर्थिक वृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी, युवा आबादी और नेतृत्व सब कुछ है। भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था कहा जाता रहा है लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था के ग्रोथ रेट में पिछले पांच तिमाही में गिरावट देखी जा रही है और अप्रैल-जून 2019 की तिमाही में ये घटकर 5 पर आ गई। एक साल पहले, जीडीपी 8 फीसदी की ऊंचाई पर थी। साल 2013 के बाद ये सबसे कम वृद्धि दर है।

विपक्ष आर्थिक नीतियों की करती रहा है आलोचना
इसके लिए निवेश में आई सुस्ती और खपत एवं उपभोग में आई कमी को कारण बताया जा रहा है। दूसरी तरफ, सरकार ने सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कुछ उपाय किए हैं। एनबीएफसी में नकदी की स्थिति को सरल बनाने के उपाए किए गए हैं, सार्वजनिक क्षेत्र में बैंकों में नई पूंजी डाली गई है और कंपनियों के लिए टैक्स रेट में बड़ी कटौती की गई है। वहीं, अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार की आर्थिक नीति पर सवाल उठा रहा है।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications