Campa Cola Relaunched: कोल्ड ड्रिंक की दुनिया में 'कैम्पा कोला' की मार्केट में वापसी, अब ठंडा मतलब...
Campa Cola Relaunched: पेय ब्रांड 'कैम्पा' अब नए अवतार में लोगों के बीच मौजूद होगा, ये कोल्ड ड्रिंक लवर्स के लिए अच्छी खबर है।

Campa Cola is Back: जिस तरह से गर्मी ने मार्च के महीने में ही अपना विकराल रूप दिखाया है, उसे देखते हुए मार्केट में अभी से शीतल पेय पदार्थ यानी कि कोल्ड ड्रिंक की मांग बढ़ गई है इसलिए बाजार की नब्ज को पूरी तरह से समझने वाले मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने पेय ब्रांड को लॉन्च करने में जरा सी भी देर नहीं की है। मालूम हो कि अंबानी की रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) भारत के प्रतिष्ठित पेय ब्रांड 'कैम्पा' को नए अवतार में लेकर आई हैं। यानी की कोल्ड ड्रिंक के मार्केट में पूरे 50 साल पुराने ब्रांड Campa Cola की वापसी हुई है। आरसीपीएल फिलहाल इसके तीन प्लेवर ( कोला, ऑरेंज और लेमन) लेकर आ रहा है और कंपनी ने इसे मार्केट में 'The Indian Test' कहकर लॉन्च किया है।
Campa Cola Brand को relaunch किया
मालूम हो कि इसी साल के जनवरी में RCPL ने गुजरात की Beverages Pvt. Ltd.से 22 करोड़ रूप में ही कैंपा ब्रांड का अधिग्रहण किया था, इसी के तहत अब उसने Campa Cola Brand को relaunch किया है। रिलायंस के इस पेय की टक्कर अब सीधे PepsiCo और Coca-Cola से होगी, जो कि बहुत ही लोकप्रिय कोल्डड्रिंक ब्रांड हैं और ये दोनों हर वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं, ऐसे में अंबानी के इस ड्रिंक को जनता कितना तवज्जो देगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि Campa Cola की वापसी ने कोल्डड्रिंक लवर्स को उत्साहित जरूर कर दिया है।
क्या है इतिहास
70-80 के दशक में कैंपा बहुत लोकप्रिय कोल्डड्रिंक ब्रांड था। इसका अकेला Distributor प्योर ड्रिंक्स था लेकिन इसके बाद मार्केट के हालात बदले और कुछ और ब्रांड ने मार्केट में प्रवेश किया, जिससे कि लोगों के पास विकल्प के तौर पर कई ड्रिंक्स मौजूद हो गए, जिसके कारण इसे मार्केट में टिकने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ रहा था लेकिन उस वक्त कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था जिसके चलते ये ब्रांड मार्केट से गायब हो गया लेकिन अब लंबे वक्त के बाद इस ब्रांड की वापसी हो रही है वो भी नए कलेवर के साथ।
क्या कहा आरसीपीएल?
आरसीपीएल का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि Campa Cola का 'Indian Test' जरूर लोगों को पसंद आएगा। कंपनी फिलहाल केन बॉटल के साथ 1 और 2 लीटर के घरेलू पैक में भी कैम्पा पेश करेगी। बताते चलें कि Campa Cola Beverages मार्केट में इंडिया का अपना ब्रांड है।












Click it and Unblock the Notifications