Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुकेश अंबानी के पोते 'पृथ्वी' के बर्थडे का ग्रैंड सेलिब्रेशन,गेस्ट के लिए प्राइवेट जेट, इटली से आए कैटरर्स

मुकेश अंबानी के पोते 'पृथ्वी' के बर्थडे का ग्रैंड सेलिब्रेशन,गेस्ट के लिए प्राइवेट जेट,बॉलिवुड सितारे लगाएंगे ठुमके

मुंबई, 10 दिसंबर। एशिया के सबसे अमीर शख्स रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी अपेन पोते का पहला जन्मदिन शानदार तरीके से मना रहे हैं। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के पोते की तैयारियों और उनके आयोजन के बारे में जानकर आप अगला-पिछला सब भूल जाएंगे। आकाश अंबानी और श्‍लोका अंबानी के बेटे पृथ्‍वी आकास अंबानी एक साल के हो गए हैं। 10 दिसंबर को उनका शानदार जन्मदिन मानाया जा रहा है। बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी के पहले जन्मदिन का ग्रैंड सेलिब्रेशन जामनगर के फॉर्म हाउस में किया जा रहा है।

पृथ्वी आकाश अंबानी का पहला जन्मदिन

पृथ्वी आकाश अंबानी का पहला जन्मदिन

पृथ्वी आकास अंबानी आज 1 साल के हो गए हैं। उनके जन्म दिन पर शानदार आयोजन किया जा रहा है। पृथ्वी के फर्स्‍ट बर्थडे का सेलिब्रेशन शनिवार होना है। इस समारोह का आयोजन जामनगर में रिलायंस के फॉर्म में होगा, जहां 100 पंडित पृथ्‍वी को आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं। पंडितों के अलावा बॉलिवुड और क्रिकेट जगत की तमाम बड़ी हस्तियां इस सेलिब्रेशन में शामिल होंगी। आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे सितारे इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में शिरकत करेंगे।

प्राइवेट जेट से मेहमान पहुंचेंगे जामनगर

प्राइवेट जेट से मेहमान पहुंचेंगे जामनगर

इस आयोजन में कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। सेफ्टी प्रोटोकॉल के लिए गेस्ट को खास हिदायत दी गई है। मुंबई के बाहर से आने वाले सभी मेहमान 7 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक, अपने हर दिन का आरटीपीसीआर टेस्‍ट रिपोर्ट शेयर करेंगे। वहीं पार्टी में शामिल होने के लिए प्राइवेट जेट का इंतजाम किया गया है। मेहमानों के लिए 10 दिसंबर को मुंबई से जामनगर के लिए फ्लाइट की व्‍यवस्‍था की गई है। वहीं पार्टी के बाद उनकी वापसी के लिए भी फ्लाइट का इंतजाम किया गया है।

 क्वारंटीन बबल पार्टी

क्वारंटीन बबल पार्टी

इस आयोजन में कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए सख्त गाइडलाइंस जारी किए गए हैं। इस खतरे को देखते हुए पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए खास व्यवस्था की गई है। उनके भोजन की व्यवस्था भी अलग होगी। इस पार्टी में खाना बनाने के लिए थाइलैंड और इटली कैट्रर्स बुलाए गए हैं। ईटाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी के पोते के बर्थडे पार्टी क्‍वॉरंटीन बायो बबल में होगी। बच्‍चों के खेलने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

 1000 लोगों को भोजन , 100 पुजारी देंगे आशीर्वाद

1000 लोगों को भोजन , 100 पुजारी देंगे आशीर्वाद

रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्मदिन पर जामनगर के अनाथालयों में गिफ्ट्स और ख‍िलौने भेजे जा रहे हैं। वहीं गांव के लोगों को भोजन करवाया जाएगा। पृथ्वी के जन्मदिन पर अंबानी परिवार ने 100 से ज़्यादा पुजारियों को भी न्यौता भेजा है, जो पृथ्वी के स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए पूजा करेंगे। मुकेश अंबानी अपने पोते को खास बनाने के लिए करोड़ों के तोहफे बांटेंगे। वहीं पृथ्वी के लिए नीदरलैंड के खास खिलौने मंगवाए गए हैं। पार्टी में आने वाले मेहमानों के लिए वैक्सीन की डबल डोज अनिवार्य है। वहीं मेहमनों की जांच की जाएगी। सभी का मेडिकल टेस्ट होगा। पार्टी में सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज परफॉर्म करेंगे और पार्टी में चार चांद लगाएंगे। आलिया , रणवीर कपूर जैसे सितारे पार्टी में अपनी परफॉर्मेंस देंगे।

VIDEO: सेल्फी के बहाने शख्स ने मौनी रॉय के साथ की घटिया हरकत,भीड़ में बुरी तरह घिरी एक्ट्रेस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+