VIDEO: सेल्फी के बहाने शख्स ने मौनी रॉय के साथ की घटिया हरकत,भीड़ में बुरी तरह घिरी एक्ट्रेस
VIDEO: सेल्फी के बहाने शख्स ने मौनी रॉय के साथ की घटिया हरकत,भीड़ में बुरी तरह घिरीं एक्ट्रेस
मुंबई, 9 दिसंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस या एक्टर के लिए खुलेआम घूमना आसान नहीं है। जहां भी जाते हैं, उनके फैंस उन्हें घेर लेते हैं। उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए तो कभी ऑटोग्राफ के लिए लोग अपने चेहेते सितारों के पास पहुंच जाते हैं। कई बार इस भीड़ का फायदा उठाकर कुछ लोग गंदी हरकतोंसे बाज नहीं आते। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ हुआ। बुधवार को मौनी रॉय जब किसी शूट के डबिंग के लिए स्टूडियो के बाहर निकलीं तो उन्हें फैंस ने घेर लिया।

भीड़ में घिरी एक्ट्रेस
मौनी रॉय अपनी स्टाइलिंग, अपने ग्लैमरस फिगर के लिए जाती जाती हैं। वो जहां भी जाती हैं फोटोग्राफर्स और फैंस उन्हें घेर लेते हैं। टीवी की नागिन बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी है। बुधवार को जब वो स्टूडियो से बाहर निलती को उन्हें फैंस ने बुरी तरह से घेर लिया था। लोग उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ में लग रहे थे। मौनी ने भी लोगों को निराश नहीं किया और वो स्माइल के साथ सबके कैमरे में पोज दे रही थीं, लेकिन इस बीच एक शख्स ने उनके साथ घटिया हरकत की।

सेल्फी के बहाने घटिया हरकत
मौनी जब अपने फैंस के साथ सेल्फी में पोज दे रही थी तभी भीड़ से एक शख्स निकला और उसने मौनी को गलत तरीके से छू लिया। भीड़ के बीच से निकलकर नेएक शख्स ने उनको गलत तरीके से हाथ मार दिया। ऐसा होते ही मौनी असहज हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ से एक हूडी पहने आदमी निकलता है, जो उनको गलत तरीके से हाथ मारता है। उसके ऐसा करते ही मौनी जोर से बोलती हैं, अरे और वो अपने दोनों हाथों से खुद को कवर करने की कोशिश करती हैं और भीड़ से निकलने की कोशिश करती है।

भीड़ ने मौनी को घेरा
मौनी किसी तरह वहां से निकलने की कोशिश करती हैं, लेकिन सेल्फी लेने वाले लोग उनके कुछ ज्यादा ही नजदीक आ गए। वो वहां से निकलने की कोशिश करती दिखती हैं, लेकिन लोग उन्हें सेल्फी लेने के लिए घेरे हुए हैं। वह अनकम्फर्टेबल दिखाई देती हैं। सोशल मीडियापर यह वीडियो वायरल हो गयाहै, जिसे देखकर यूजर्स मौनी को घेरने वाले लोगों को क्रिटिसाइज कर रहे हैं। मौनी रॉय अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications