एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, चीन के हुई का यान भी रह गए पीछे

नई दिल्ली। अभी तक जो मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स थे, अब वह पूरे एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। पूरे एशिया में उनकी दौलत सबसे अधिक है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनर्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी टॉप पर पहुंच गए हैं। उनकी दौलत 42.1 अरब डॉलर यानी करीब 2,717 करोड़ रुपए हो गई है। बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.22 फीसदी का इजाफा हुआ, जिसके बाद उनके शेयर 952.30 रुपए के स्तर पर पहुंच गए। इसकी वजह से मुकेश अंबानी की दौलत में 466 मिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके चलते वह चीन के हुई का यान को पछाड़ कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, चीन के हुई का यान भी रह गए पीछे

वहीं दूसरी ओर, अब चीन के एवरग्रैंडे ग्रुप के चेयरमैन हुई का यान की संपत्ति 1.28 अरब डॉलर घट गई है। इस गिरावट के साथ ही उसकी दौलत अब 40.6 अरब डॉलर हो गई है। आपको बता दें कि पूरी दुनिया में मुकेश अंबानी 14वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स की यह लिस्ट कारोबारियों की स्टॉक होल्डिंग और रियल टाइम एसेट्स के आधार पर तैयार की गई है।

पिछले ही महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सितंबर तिमाही में बड़ा मुनाफा दर्ज किया था। 2017 में मुकेश अंबानी की संपत्ति में तगड़ा उछाल देखने को मिला था। बुधवार को ही मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 6 लाख करोड़ रुपए की मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+