मूडीज ने घटाई भारत की आर्थिक वृद्धि दर, 2021 में ग्रोथ रेट 9.6% रहने का अनुमान
नई दिल्ली, जून 23: मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने बुधवार को 2021 कैलेंडर वर्ष के लिए भारत की विकास दर का अनुमान घटाकर 9.6 प्रतिशत कर दिया। इससे पहले रेटिंग एजेंसी ने वर्ष 2021 में ग्रोथ रेट 13.9% रहने का अनुमान जाताया था। किन दूसरी लहर के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में लाॅकडाउन लगाना पड़ा, जिसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। मूडीज ने कहा कि आर्थिक नुकसान को जून तिमाही तक सीमित रखने में तेज वैक्सीनेशन प्रक्रिया काफी अहम साबित होगी।

रेटिंग एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट 'मैक्रो इकोनॉमिक्स-भारत: कोरोना की दूसरी लहर से आर्थिक नुकसान पिछले वर्ष की तरह भयावह नहीं होगा' में कहा कि प्रमुख आर्थिक संकेतक बताते हैं कि COVID-19 संक्रमण की दूसरी लहर ने अप्रैल और मई में भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। अब राज्यों द्वारा प्रतिबंधों में ढील दिये जाने के साथ ही आर्थिक गतिविधियां पटरी पर आ रही हैं।
रिपोर्ट में कहा गया कि वायरस की वापसी से 2021 में भारत के वृद्धि पूर्वानुमानों को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है, हालांकि यह संभावना है कि आर्थिक नुकसान अप्रैल-जून तिमाही तक ही सीमित रहेगा। हम 2021 में भारत की वास्तविक जीडीपी में 9.6 फीसद की ग्रोथ रेट होने की उम्मीद करते हैं और इसके साल 2022 में 7 फीसद रहने का अनुमान है।' मूडीज ने भारत की रेटिंग निगेटिव आउटलुक के साथ BAA3 दिया हुआ है।
इससे पहले मूडीज ने कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने कोविड को प्रभाव से निकलने में तेजी रिकवरी की है, जिससे पूरे वित्त वर्ष 2022 में भारत की जीडीपी 9.3% की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जबकि अगले वित्त वर्ष यानी 2022-23 में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.9% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। भारतीय अर्थव्यवस्था 2020-21 में 7.3 प्रतिशत घटी है, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष के दौरान चार प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications