मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पहन रही अमलीजामा
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांशी परियोजना मुंबई-अहदाबाद बुलेट ट्रेन को अमलीजामा पहनाने के की तैयारी शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री की जापान यात्रा से पहले रेलवे ने मुंबई-अहमदाबाद तेज रफ्तार से चलने वाली रेल कॉरिडोर को पूर्ण रूप देने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन तीन सौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी।

रेलवे बोर्ड के अनुसार मालगाड़ियों के लिए बना पश्चिमी गलियारा और मुंबई-अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित तेज चलने वाली बुलेट ट्रेन को लाने में सहयोग कर रहा है। प्रधानमंत्री तीस अगस्त से जापान यात्रा के दौरान मुंबई-अहमदाद हाई स्पीड गलियारे पर कोई समझौता होने की आशंकाएं उभर रही हैं।
करोड़ों रुपए खर्च होंगे इस परियोजना पर
जानकारी के मुताबिक फ्रांस रेलवे भी इस परियोजना में शामिल है। इस पर 62,000 करोड़ रुपये लागत आएगी। मुबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की व्यवहार्यता अध्ययन में शामिल हैं। इस सम्बन्ध में अंतिम रिपोर्ट जल्द ही प्रस्तुत की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications