निवेशकों के लिए पीएम मोदी बने 'Rock Star'
वाशिंगटन। दुनियाभर के निवेशक नरेंद्र मोदी को राॅक स्टार मान रहे हैं। धन प्रबंधकों ने इस साल भारतीय शेयर बाजारों में 16.5 अरब डॉलर का निवेश किया है। प्रमुख अमेरिकी अखबार 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट में कहा गया है कि 'दुनियाभर के निवेशक मोदी और भारत को रॉक स्टार के रूप में देख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय वित्त संस्थान (आईआईएफ) की निगरानी वाले विकासशील देशों में यह सबसे अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार इस साल बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 35 प्रतिशत चढ़ा है। 2014 में यह 54 बार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है। निवेशक इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मोदी ऐसी नीतियां पेश करेंगे जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा। बैंक से लेकर सीमेंट कंपनियों तक का मुनाफा बढ़ेगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि इस साल भारत अधिक तेजी से बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications