Alert: इंटरनेट पर मंडराया सबसे बड़ा खतरा, हैकर्स के निशाने पर बैंक अकाउंट्स

Alert: इंटरनेट पर मंडराया सबसे बड़ा खतरा, हैकर्स के निशाने पर बैंक अकाउंट्स

नई दिल्ली, 24 दिसंबर। देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिस रफ्तार से यूजर्स की संख्या बढ़ी रही है उसी रफ्तार से इंटरनेट के जरिए होने वाले खतरे भी बढ़ रहे हैं। आपकी छोटी सी चूक आपको हैकर्स के निशाने पर लाकर सकती है। इन दिनों इंटरनेट पर अब तक का सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है। Log4j भेद्यता इंटरनेट यूजर्स के लिए बड़ा खतरा बनकर उभरा है। दुनियाभर के करोड़ों इंटरनेट यूजर्स इस गंभीर जोखिम के निशाने पर आ गए हैं।

इंटरनेट यूजर्स हो जाएं सावधान

इंटरनेट यूजर्स हो जाएं सावधान

Log4j दुनिया भर में खतरे की घंटी बनकर उभरा है। जावा लाइब्रेरी में खोजी गई इस कमी के कारण अब इंटरनेट यूजर्स के लिए गंभीर जोखिम बन गया है। जावा लाइब्रेरी कई पॉपुलर सर्विसेस में बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है। इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर Cloudflare ने सॉफ्टवेयर कंपनियों को इस बग के बारे में चेतावनी दी थी। इस बग ने दुनिया की बड़ी कंपनियों को प्रभावित किया हैं। इसमें माइनक्राफ्ट, एप्पल iCloud और Twitter समेत कई बड़े नाम हैं। इस बग के जरिए हैकर्स किसी प्रभावित सर्वर तक पहुंच सकते हैं। इस बग को CVE-2021-44228 के रूप में ट्रैक किया गया है।

सबसे पहले Minecraft ऐप में मिला Log4j वल्नरबिलिटी

सबसे पहले Minecraft ऐप में मिला Log4j वल्नरबिलिटी

इस बग को सबसे पहले Microsoft के स्वामित्व वाले माइनक्राफ्ट ऐप में खोजा गया था। एक्सपर्ट इस बग को बड़ा खतरा मानते हैं, क्योंकि Log4j की मौजूदगी हर जगह हैं जिसके कारण ये कई सर्विसेज को असरक्षित कर प्रभावित कर सकता है। ये बग हैकर्स को को कंप्यूटर सिस्टम तक पहुंचने की इजाजत दे सकता है और पूरे सर्वर का कंट्रोल हैकर्स को मिल सकता है। ये बग किसी ऐप की सभी गतिविधियों का रिकॉर्ड रख सकता है।

 आपके बैंक खातों पर भी मंडरा रहा है खतरा

आपके बैंक खातों पर भी मंडरा रहा है खतरा

ये बग बैंकिंग सेक्टर को भी प्रभावित करने की क्षमता रखता है। यह ट्रोजन, जिसे मीटरप्रेटर के नाम से भी जाना जाता है,ऑनलाइन बैंकिंग क्रेडेंशियल्स को चुराने के लिए डेवलप किया गया था। बैंकिंग मैलवेयर को इंस्टॉल करने के लिए Log4j का इस्तेमाल कर बैंकिंग सिक्योरिटी किया जाता है। एक्सपर्ट्स की माने तो Log4j बग के काऱण लाखों डिवाइस प्रभावित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+