Middle Class Budget 2026: आम आदमी की आज होगी चांदी! होम लोन से महंगाई तक, हर मोर्चे पर फायदे की उम्मीद

Middle Class Budget 2026: देश का मिडिल क्लास और सैलरीड वर्ग बड़ी उम्मीदों के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट का इंतजार कर रहा है। आज एक फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इस बार चर्चा बड़े मैक्रो आंकड़ों से ज्यादा रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाले असर को लेकर है। बढ़ती महंगाई, टैक्स का बोझ और भविष्य की सुरक्षा को लेकर आम आदमी चाहता है कि बजट में सीधे राहत मिले, न कि सिर्फ घोषणाएं।

यह बजट निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा। ऐसे में उम्मीदें भी उतनी ही बड़ी हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस बार Middle-class Budget 2026 का फोकस टैक्स राहत, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और रिटायरमेंट प्लानिंग पर हो सकता है।

Middle Class Budget 2026

क्या इनकम टैक्स स्लैब में मिलेगा बड़ा तोहफा? (Income Tax Slab Expectations)

मिडिल क्लास की सबसे बड़ी उम्मीद इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव को लेकर है। पिछले कुछ सालों में महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार इस बार टैक्स स्लैब की सीमा बढ़ा सकती है।

हालांकि बजट 2025 में नई टैक्स व्यवस्था के तहत 12.75 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री किया गया था, लेकिन अब उम्मीद है कि 30 प्रतिशत टैक्स स्लैब की सीमा 24 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये की जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो मिडिल क्लास को सालाना हजारों रुपये की सीधी राहत मिल सकती है।

महंगाई से मिलेगी राहत (Inflation Relief Expectations)

खाने-पीने का सामान, गैस सिलेंडर और ईंधन की बढ़ती कीमतों ने मिडिल क्लास की कमर तोड़ दी है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बजट 2026 में सरकार से उम्मीद है कि वह महंगाई पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाए।

upstox की रिपोर्ट के मुताबिक टैक्स विशेषज्ञ राजर्षि दासगुप्ता ने कहा, आम आदमी की सबसे बड़ी मांग जरूरी चीजों की कीमतों में स्थिरता है। बेहतर सप्लाई मैनेजमेंट, जरूरी सामान पर इनडायरेक्ट टैक्स में कटौती और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को मजबूत करने से राहत मिल सकती है। वहीं पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने की मांग भी जोर पकड़ रही है।

सैलरीड और पेंशनर्स के लिए क्या है प्लान (Tax Relief for Salaried and Pensioners)

सैलरीड क्लास के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाने की मांग लगातार उठ रही है। एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि इसे मौजूदा 75,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जाना चाहिए।

पेंशन पाने वालों के लिए भी टैक्स सिस्टम में बदलाव की जरूरत बताई जा रही है। बीमा और टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेंशन पर टैक्स को इस तरह डिजाइन किया जाए कि सिर्फ ब्याज या रिटर्न पर ही टैक्स लगे। इससे रिटायरमेंट के बाद की आमदनी बढ़ेगी और बुजुर्गों को राहत मिलेगी।

नौकरियां और आय सुरक्षा पर ध्यान देगा बजट (Employment and Income Security)

बेरोजगारी और अंडरएम्प्लॉयमेंट आज भी बड़ी चिंता है, खासकर युवाओं के लिए। मिडिल क्लास चाहता है कि बजट में रोजगार सृजन पर खास फोकस हो। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और MSME सेक्टर में निवेश बढ़ाकर नौकरियां पैदा की जा सकती हैं।

छोटे कारोबारियों के लिए आसान लोन, सरल नियम और सरकारी सपोर्ट की उम्मीद की जा रही है। गिग वर्कर्स और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस और पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाएं भी अहम हैं।

इलाज और पढ़ाई होंगे सस्ते (Healthcare and Education Budget Focus)

महंगे इलाज की वजह से मिडिल क्लास परिवार कर्ज में डूब रहे हैं। ऐसे में बजट 2026 में सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सस्ती दवाओं पर खर्च बढ़ाने की उम्मीद है।

शिक्षा के मोर्चे पर भी माता-पिता चाहते हैं कि सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की गुणवत्ता सुधरे। डिजिटल लर्निंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सस्ते एजुकेशन लोन मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत साबित हो सकते हैं।

इलाज और पढ़ाई कब होंगे सस्ते? (Healthcare and Education Budget Focus)

महंगे इलाज की वजह से मिडिल क्लास परिवार कर्ज में डूब रहे हैं। ऐसे में बजट 2026 में सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सस्ती दवाओं पर खर्च बढ़ाने की उम्मीद है।

शिक्षा के मोर्चे पर भी माता-पिता चाहते हैं कि सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की गुणवत्ता सुधरे। डिजिटल लर्निंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सस्ते एजुकेशन लोन मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत साबित हो सकते हैं।

घर खरीदना होगा आसान? (Housing and Urban Infrastructure)

शहरों में रहने वाला मिडिल क्लास बजट से हाउसिंग फाइनेंस में राहत की उम्मीद कर रहा है। मिड-सेगमेंट और अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने से न सिर्फ रोजगार बढ़ेगा, बल्कि मिडिल क्लास का सपना भी पूरा होगा। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर होम लोन प्रक्रिया को आसान बनाया जाए और डिजिटल सिस्टम मजबूत हो, तो पहली बार घर खरीदने वालों को काफी फायदा होगा।

टैक्स रिफंड और TDS सिस्टम में क्या होगा बदलाव? (Tax Refund and TDS Simplification)

पिछले वित्त वर्ष में कई लोगों को टैक्स रिफंड मिलने में देरी का सामना करना पड़ा। एक्सपर्ट्स चाहते हैं कि बजट में रियल टाइम टैक्स रिफंड ट्रैकिंग सिस्टम लाया जाए। साथ ही TDS सिस्टम को भी सरल बनाने की मांग है। ICAI का सुझाव है कि कई दरों की जगह सिर्फ दो TDS रेट तय किए जाएं, जिससे कॉम्प्लायंस आसान हो।

रिटायरमेंट के लिए NPS को कितना मजबूत करेगा बजट? (NPS and Retirement Planning)

नेशनल पेंशन सिस्टम मिडिल क्लास के लिए लंबी अवधि की सुरक्षा का अहम जरिया है। एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे हैं कि बजट 2026 में NPS पर मिलने वाली टैक्स छूट बढ़ाई जाए। संभावना है कि सेक्शन 80CCD(1B) के तहत अतिरिक्त डिडक्शन को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जा सकता है। इससे लोग रिटायरमेंट प्लानिंग की ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।

आखिर मिडिल क्लास को कितना मिलेगा फायदा? (Budget 2026 Impact on Middle Class)

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या Budget 2026 सच में मिडिल क्लास की जेब को राहत देगा या फिर बड़े आर्थिक लक्ष्यों तक ही सीमित रहेगा। टैक्स, महंगाई, नौकरी, स्वास्थ्य और रिटायरमेंट जैसे मुद्दों पर लिए गए फैसले ही तय करेंगे कि यह बजट आम आदमी के लिए कितना खास साबित होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+