माइक्रोसॉफ्ट ने 1.76 लाख करोड़ रु. में खरीदी लिंक्ड इन

नयी दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नॉलोजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी डील की है। इस डील के साथ ही अब माइक्रोसॉफ्ट सोशल वेबसाइट लिंक्ड इन की भी मालिक बन जाएगी। माइक्रोसॉफ्ट और लिंक्ड इन के बीच ये डील करीब 26.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 1758 अरब रुपए में फाइनल हुई है। जब 8 साल के बच्चे ने सत्या नडेला से पूछा, कैसे बनूंगा माइक्रोसॉफ्ट का CEO?

satya nadella

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि कंपनी 196 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से लिंक्ड इन को पूरी तरह नकदी सौदे में खरीद रही है। इससे लिंक्डइन का मूल्यांकन 26.2 अरब डॉलर बैठता है। यह सौदा इसी कैलेंडर वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है।

यहां बता दें कि भले ही लिंक्ड इन को माइक्रोसॉफ्ट ने खरीद लिया हो, लेकिन वो एक अलग कंपनी के तौर के ही काम करेगी। अभी भी लिंक्ड इन के सीईओ जेफ वेनर ही बनें रहेंगे। जेफ वेनर सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को रिपोर्ट करेंगे।

गौरतलब है कि लिंक्ड इन दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल नेटवर्किंग वेबसाइट है और इसमें लगातार विस्तार कर रही है। आपको बता सत्य नडेला के माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनने के बाद यह अब तक सबसे बड़ा टेक ऑवर माना जा रहा है। आपको बता दें कि 2 साल पहले ही नडेला ने बतौर सीईओ माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+