शेयर बाजार में बड़ी गिरावट,सेंसेक्स 572 अंक टूटा, निफ्टी 10650 के नीचे
नई दिल्ली। गुरुवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद बुरा दिन साबित हुआ। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स जहां 572 अंक टूट गया तो वहीं बाजार बंद होने तक निफ्टी में 10,600 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

इन कंपनियों के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट
आज बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट इंडियाबुल्स हाउसिंग, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक के शेयर्स में आई। जबकि सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील और गेल सबसे ज्यादा बढ़कर बंद हुए।
कमजोर रहा रुपया
सेंसेक्स करीब 572 अंकों की गिरावट आई तो वहीं निफ्टी भी 178 अंक से ज्यादा कमजोर होकर 10,608 के करीब आ गया। बाजार में रुपए की स्थिति की बात करें तो आज के कारोबार में रुपया 33 पैसे कमजोर होकर 70.79 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला, जो और कमजोर होकर 71 रुपए पर पहुंच गया।
तीन दिनों से जारी है गिरावट
आपको बता दें कि सेंसेक्स में पिछले तीन दिनों से गिरावट जारी है। बुधवार को आरबीआई की बैठक की वजह से निवेशकों ने सतर्कता दिखाई और बाजार नीचे पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 107 अंक गिरकर 36,134 पर बंद हुआ। जबकि सोमवार को तेजी देखने को मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications