आ गया महिन्द्रा एक्सयूवी 500 का एंट्री लेवल डब्लू 4

Photos• कराया ऐसा हॉट फोटो सूट कि दंग रह गयें सभी
कंपनी ने नई एक्सयूवी 500 डब्लू 4 में एम हॉक इंजन का प्रयोग किया है, जो कि वाहन को 140 बीएचपी की बेहतरीन शक्ति प्रदान करता है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें बेहतरीन फीचर्स को भी शामिल किया है। इस नये वैरिएंट को लॉन्च करने के दौरान महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पवन गोयनका ने बताया कि, जब से भारतीय बाजार में एक्सयूवी 500 को लॉन्च किया गया है।
तब से ही इसने सफलता के नये किर्तिमान रचे हैं, साथ ही इस एसयूवी को देश भर में काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस एसयूवी की लोकप्रियता को ध्यान में रखकर हमने इसके इंट्री लेवल मॉडल डब्लू 4 को लॉन्च किया है। उन्होनें बताया कि, पिछले दो वर्षो से जब से एक्सयूवी 500 को भारतीय बाजार में पेश किया गया है, तब से लगभग 74,000 ईकाईयों की बिक्री की जा चूकी है।
इस एसयूवी में भी कंपनी ने 2.2 लीटर की क्षमता का एमहॉक इंजन प्रयोग किया है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन गियर बॉक्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा इस एसयूवी का पिक-अप भी बेहद ही शानदार है, ये वाहन महज 5.4 सेकेंड में ही 60 किलोमीटर प्रतिघंटा का रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।












Click it and Unblock the Notifications