अब 20,000 रुपये तक महंगे होंगे महिन्द्रा के वाहन

Pics• सेक्सी सन्नी लियोन और अप्रीलिया का जलवा
प्राप्ज जानकारी के अनुसार कंपनी अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोत्तरी अगले माह से करेगी। यानी की अक्टूबर से महिन्द्रा के वाहन महंगे हो जायेंगे। आपको बता दें कि, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा भारतीय बाजार में यात्री वाहनों के साथ ही व्यवसायीक वाहनो की बिक्री करती है। कंपनी ने अपने एक बयान में बताया कि, हम अपने यात्री वाहनों और व्यवसायीक वाहनों दोनों खंडो में वाहनों की कीमत में इजाफा करेंगे।
उन्होनें बताया कि, कंपनी वाहनों की कीमत में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी करेगी। जो कि लगभग 6,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक होगी। इस बारें में कंपनी ने बताया कि, हमने पिछले कुछ दिनों से वाहनों की कीमत में बढ़ोत्तरी करने की योजना को स्थगित कर रखा था। लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपये की खराब स्थिती के चलते कंपनी को मजबूरी में वाहनों की कीमत में बढ़ोत्तरी करने के लिये बाध्य होना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications