LPG संकट के बीच PNG Gas कनेक्शन कैसे लें? जानें आवेदन से लेकर नियम तक पूरी जानकारी
PNG Gas Connection Apply Online: पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार अब घरों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) अपनाने के लिए तेजी से प्रोत्साहित कर रही है।
सरकार अब घरेलू उपभोक्ताओं को पारंपरिक एलपीजी (LPG) सिलेंडर के बजाय पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) अपनाने के लिए कड़े निर्देश जारी कर रही है।

नए नियमों के अनुसार, जिन इलाकों में गैस पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, वहां रहने वाले परिवारों को अगले 3 महीनों के भीतर पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर उनके घर की एलपीजी सिलेंडर सप्लाई स्थायी रूप से काटी जा सकती है।
क्या है PNG और आने वाले समय में क्यों जरूरी है PNG में शिफ्ट होना?
PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस, LPG सिलेंडर की तरह अलग से मंगाने की जरूरत नहीं होती। यह गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए घर के किचन तक पहुंचती है। यह मुख्य रूप से मीथेन गैस होती है, जो पूरी तरह जलती है और इसे ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है।
भारत फिलहाल LPG के लिए करीब 60% तक आयात पर निर्भर है, जबकि PNG के लिए यह निर्भरता लगभग 50% है। ऐसे में सरकार ईंधन के स्रोतों में विविधता लाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए PNG को बढ़ावा दे रही है।
भारत सरकार का यह फैसला केवल सुविधा के लिए नहीं, बल्कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए भी है। जिन इलाकों में पहले से गैस पाइपलाइन उपलब्ध है जिन घरों को सरकार या अधिकृत एजेंसी की ओर से नोटिस मिल चुका है ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस मिलने के 3 महीने के भीतर PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। अगर तय समय में शिफ्ट नहीं किया गया, तो LPG सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है।
अगर किसी घर तक तकनीकी कारणों से पाइपलाइन पहुंचाना संभव नहीं है, तो उपभोक्ता LPG का उपयोग जारी रख सकते हैं। इसके लिए अधिकृत एजेंसी से टेक्निकल सर्टिफिकेट (NOC) लेना जरूरी होगा।
PNG कनेक्शन के लिए कैसे करें आवेदन? स्टेप-बॉय-स्टेप प्रॉसेस
नया कनेक्शन लेने की प्रक्रिया बहुत सरल है और इसे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है:
रजिस्ट्रेशन: अपने क्षेत्र की गैस कंपनी (जैसे IGL, Adani Gas, या तेल कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर HP, BPCL, IOCL) की वेबसाइट या कार्यालय पर जाएं।
दस्तावेज: आवेदन के साथ पहचान पत्र (आधार/वोटर आईडी), पते का प्रमाण और प्रॉपर्टी के दस्तावेज (रजिस्ट्री या रेंट एग्रीमेंट) जमा करें।
KYC और भुगतान: अपना केवाईसी पूरा करें और सुरक्षा निधि (Security Deposit) का भुगतान करें।
BP नंबर: रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक बिजनेस पार्टनर (BP) नंबर मिलेगा, जिससे आप अपना भविष्य का बिल और अकाउंट मैनेज कर पाएंगे।
PNG कनेक्शन में कितना लगेगा खर्च? कितने समय में मिलेगा?
सिक्योरिटी डिपॉजिट/कनेक्शन फीस ₹1,500 से ₹6,000 शहर और कंपनी के अनुसार देनी होगी। कई कंपनियां ऑफर के तहत सिक्योरिटी फीस माफ या ₹500 तक का फ्री गैस दे रही हैं। इंस्टॉलेशन चार्ज अक्सर शामिल होता है फिर भी पहले पुष्टि कर लेना बेहतर है।
आमतौर पर PNG कनेक्शन 7 से 21 दिनों के भीतर एक्टिव हो जाता है। हालांकि, यह समय आपके इलाके और आवेदन की प्रक्रिया पर निर्भर कर सकता है। LPG के मौजूदा चूल्हे में हल्का बदलाव कर उसे PNG के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके लिए पूरी तरह नया चूल्हा खरीदने की जरूरत नहीं होती।
सरकार के नए नियमों के तहत जहां पाइपलाइन नेटवर्क मौजूद है, वहां PNG पर शिफ्ट होना जल्द ही जरूरी हो सकता है। ऐसे में समय रहते आवेदन करना ही समझदारी है, ताकि आपकी LPG सप्लाई प्रभावित न हो और आप नई सुविधा का लाभ उठा सकें।
-
स्टोरेज, इंतजार से खर्च तक—सिलेंडर की 5 चुनौतियां, स्मार्ट किचन के लिए ये बातें समझना क्यों जरूरी? -
LPG Price Today: 'अब फोटो ID पर मिलेगा 5 किलो का सिलेंडर', क्या हैं आज आपके शहर में एलपीजी के दाम? -
Delhi LPG Price: दिल्ली में LPG की कीमतों में फिर उछाल, 15 अप्रैल को बढ़ गए घरेलू गैस के दाम, जानें पूरी डिटेल -
Delhi LPG Price Today: दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन,5kg गैस का नया रेट क्या है? -
LPG Price Today: '5 किलो वाले सिलेंडर पर आया बड़ा अपडेट', क्या बढ़े एलपीजी के दाम? चेक करें आज का रेट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications