LPG Price Today: 'कमर्शियल सिलेंडर का डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ा', क्या है आपके शहर में आज रेट?

LPG Price Today: पश्चिम एशिया संकट के कारण ऊर्जा आयात में बाधाओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर का डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ाकर 70% कर दिया है। इस कदम का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मीडिया को बताया कि 'कई जगहों पर लोग अभी भी घबराकर कमर्शियल गैस खरीद रहे हैं। हमारे पास गैस का पर्याप्त स्टॉक है, किसी भी डीलर के पास गैस खत्म नहीं हुई है और इसलिए हमने डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ा दिया है।'

LPG Price Today 28 April 2026

अगर रेट की बात करें तो मंगलवार को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं, रेट स्थिर बने हुए हैं।

LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50

LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम

  • नई दिल्ली ₹₹2078.50
  • कोलकाता ₹2208
  • मुंबई ₹ ₹1,836
  • चेन्नई ₹₹2,043.50
  • नोएडा ₹1,884.50
  • बैंगलोर ₹2161
  • हैदराबाद ₹2,105.50
  • जयपुर ₹₹2031

सुजाता शर्मा ने कहा कि 'जैसा कि आप जानते हैं, पश्चिम एशिया संकट के कारण हमारे ऊर्जा आयात प्रभावित हुए हैं लेकिन भारत सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि घरेलू एलपीजी, पीएनजी उपभोक्ता और सीएनजी परिवहन को 100 प्रतिशत सुरक्षित रखा जा सके और आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।'

पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य है, लोग घबराएं नहीं

'Authentication Code ने सिलेंडरों के डायवर्जन को रोकने में मदद की है। पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य है, लेकिन कुछ जगहों पर घबराहट भरी खरीदारी देखी जा रही है। उन्होंने लोगों से पेट्रोल और डीजल की सामान्य आपूर्ति के बावजूद घबराहट में खरीदारी और अफवाहों से बचने का आग्रह किया।'

सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार देश में घरेलू परिवारों के लिए LPG की 100% सप्लाई सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि LPG वितरकों के पास स्टॉक खत्म होने (dry-outs) की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि कल 51 लाख से ज़्यादा घरों में LPG सिलेंडर पहुंचाए गए। उन्होंने बताया कि OTP आधारित LPG डिलीवरी 92% तक पहुंच गई है और ऑनलाइन बुकिंग 98% तक पहुंच गई है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि खाद्य, पॉलिमर, कृषि और अन्य क्षेत्रों के लिए थोक गैर-घरेलू LPG की सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई है। संयुक्त सचिव ने आगे बताया कि 23 मार्च से अब तक दस लाख से ज़्यादा कमर्शियल LPG सिलेंडर बेचे जा चुके हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+