LPG Price: बजट पेश होने से पहले फूटा महंगाई बम, महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें क्या हो गया रेट?
LPG Price: फरवरी माह के पहले दिन ही ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा है, पेट्रोलियम मार्केटिंग करने वाली कंपनियों ने आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रु बढ़ा दिए हैं, हालांकि ये इजाफा कॉर्मिशियल गैस सिलेंडर(19 किलो) पर हुआ है। राहत की बात ये है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नए दामों के बाद अब दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1740.50 हो गया है तो वहीं कोलकाता में ये सिलेंडर अब 1844.50 रुपये में मिलेगा, जबकि मुंबई में इसकी कीमत अब 1692.00 रुपये हो गई है। चेन्नई में इसका रेट 1899.50 रुपये हो गया है।

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम - 1 फरवरी 2026 ( ताजा स्थिति)
- दिल्ली 1740.50रु
- कोलकाता 1844.50 रु
- मुंबई 1692.00 रु
- चेन्नई 1899.50 रु
गौरतलब है कि 1 जनवरी को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 111 रुपये बढ़ाई गई थी, दिसंबर में भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 10 रुपये घटाई गई थी जबकि नवंबर में भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत पांच रुपये कम की गई थी, नए दाम आज से लागू भी हो गए हैं। खास बात ये है कि आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं और उससे पहले ये महंगाई बम फूटा है।
LPG घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर में क्या अंतर है?
LPG (Liquefied Petroleum Gas) सिलेंडर आमतौर पर दो तरह के होते हैं-घरेलू (Domestic) और कमर्शियल (Commercial)। दोनों में गैस लगभग एक-सी होती है, लेकिन इनके उपयोग, कीमत और नियम अलग-अलग होते हैं।
LPG उपयोग का अंतर
- घरेलू LPG सिलेंडर: घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होता है।
- कमर्शियल LPG सिलेंडर: होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैफे, फैक्ट्री और ऑफिस कैंटीन में इस्तेमाल होता है।
- रंग और पहचान
- घरेलू सिलेंडर: लाल रंग का होता है।
- कमर्शियल सिलेंडर: नीले रंग का होता है।
वजन (LPG की Capacity)
- घरेलू सिलेंडर: 14.2 किलो गैस
- कमर्शियल सिलेंडर: आमतौर पर 19 किलो (कुछ जगह 35 किलो भी)
कीमत (Price)
- घरेलू सिलेंडर: सरकार की सब्सिडी मिलती है, इसलिए सस्ता होता है।
- कमर्शियल सिलेंडर: कोई सब्सिडी नहीं, इसलिए महंगा होता है।
सब्सिडी का अंतर
- घरेलू LPG: पात्र उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिल सकती है।
- कमर्शियल LPG: सब्सिडी नहीं मिलती।
- नियम और कानूनी स्थिति
- घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल करना गैरकानूनी है।
टैक्स (GST)
- घरेलू सिलेंडर: GST नहीं लगता।
- कमर्शियल सिलेंडर: GST लागू होता है।












Click it and Unblock the Notifications