LPG Price: सितंबर के पहले दिन मिली खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए क्या हो गया रेट?
LPG Price: सितंबर माह की शुरुआत बड़ी खुशखबरी के साथ हुई है, सोमवार सुबह-सुबह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 51.50 रुपये कम दिए गए हैं जिसके बाद इसकी कीमत दिल्ली में 1580 रुपए हो गई है जो कि अगस्त में 1631 रु थी।
आपको बता दें कि ये कटौती केवल कमर्शियल सिलेंडरों पर हुई है, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि अगस्त महीने में भी कमर्शियल सिलेंडरों के दाम 33.50 रु घटे थे और उससे पहले कि जुलाई महीने में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम 60 रू कम किए गए थे।

नए बदलाव के बाद 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम चार महानगरों में निम्नलिखित है...
- दिल्ली- 1580 रु
- मुंबई- 1531.50 रु
- कोलकाता - 1684 रुपये
- चेन्नई- 1738 रुपये
14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल के अनुसार, 1 सितंबर 2025 को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट इस प्रकार हैं:
शहर रेट रुपये में (LPG Price)
- दिल्ली 853.00
- गुरुग्राम 861.5
- अहमदाबाद 860
- जयपुर 856.5
- पटना 942.5
- आगरा 865.5
- मेरठ 860
- गाजियाबाद 850.5
- इंदौर 881
- भोपाल 858.5
- लुधियाना 880
- वाराणसी 916.5
- लखनऊ 890.5
- मुंबई 852.50
- पुणे 856
- हैदराबाद 905
- बेंगलुरु 855.5
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपयोग (LPG Price)
- घरेलू सिलेंडर का वजन 14.2 किलोग्राम होता है।
- ये मुख्य तौर पर घर में खाना पकाने के लिए मुख्य रूप से प्रयोग होता है।
- लोग इसे हीटर या गीजर के तौर पर भी यूज करते हैं।
- तो वहीं कई जगहों पर ये एलपीजी लैंप या पैट्रोमैक्स के रूप में इसका प्रयोग करते हैं।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपयोग (LPG Price)
- कमर्शियल सिलेंडर का वजन 19 किलोग्राम या 47.5 किलोग्राम होता है।
- होटल, रेस्टोरेंट, कैंटीन में खाना पकाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
- मिठाई की दुकानों, बेकरी में इस प्रयोग मुख्य रूप से होता है।
- हॉस्पिटल, फैक्ट्री में भी इसका प्रयोग किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications