LPG price hike: होली से पहले महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम

होली के त्योहार से ठीक एक हफ्ते पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया गया है। आज से नई कीमतें लागू हो गई है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है

lpg

LPG price hike: आम आदमी पर आज एक बार फिर से महंगाई की मार बढ़ गई है। अगले हफ्ते होली के त्योहार से पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है। 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है, जिसके बाद सिलेंडर के दाम 1103 रुपए हो गए हैं। वहीं कॉमर्शिलय एलपीजी सिलेंडर के दाम की बात करें तो इसमे 350.50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 2119.50 रुपए हो गए हैं। नई कीमतें 1 मार्च से लागू हो गई हैं।

नई कीमतें लागू होने के बाद चेन्नई में घरेलू सिलेंडर का दाम 1118.5 रुपए, हैदराबाद में 1155 रुपए हो गया है। बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी के दाम में संशोधन का ऐलान करती हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में एलपीजी की कुल खपत की बात करें तो 90 फीसदी घरेलू ग्राहक करते हैं, 8 फीसदी कॉमर्शियल तौर पर इस्तेमाल होती है जबकि सिर्फ 2 फीसदी गाड़ियों में इस्तेमाल की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+