LPG Price Hike: दिवाली से पहले फूटा महंगाई बम, 11 महीने में 651 रुपए बढ़े सिलेंडर के दाम

LPG Price: 11 महीनों 651 रुपए बढ़ा सिलेंडर का दाम

नई दिल्ली। LPG Price Hike. महंगाई का एक और बम आम जनता पर फूटा है। गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। गैस सिलेंडर के दाम दाम में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवंबर की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार में ही 266 रुपए की बढ़ोतरी कर दी। इस बढ़ोतरी के साथ ही एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2000.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक पहुंच गए हैं। साल 2021 में इससे पहले भी करीब आठ बार गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो साल 2021 में गैस सिलेंडर की कीमतों में 651 रुपए तक बढ़ गए हैं।

2021 में कई बार बढ़े गैस के दाम

2021 में कई बार बढ़े गैस के दाम

बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को फिर से झटका लगा है। गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की गई है । नवंबर महीने के पहले दिन ही पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस की कीमत में 266 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि राहत इस बात की है कि ये बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में ही हुई है। तेल कंपनियों ने 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

Recommended Video

    LPG Prices Hike: महंगाई ने दिया एक और झटका, LPG cylinders की कीमत भी बढ़ी | वनइंडिया हिंदी
     कब -कब बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

    कब -कब बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

    साल 2021 की शुरुआत क साथ ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हो गई। जनवरी 2021 में 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 22.50 रुपए स अधिक की बढ़ोतरी हुई। कोलकाता में इसकी कीमत 1410 रुपए, दिल्ली में 1349 रुपए, मुंबई में 1297.50 रुप और चेन्नई में 1463.50 रुपए हो गया था। वहीं नवंबर 2021 में राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2000.5 रुपए, मुंबई में 1950 रुपए, कोलकाता में 2073.50 रुपए और चेन्नई में 2133 रुपए पर पहुंच गया है। यानी सिलेंडर की कीमत में 651 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। ये बढ़ोतरी दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत पर हम बता रह हैं। अन्य महानगरों का भी यही हाल है।

     अक्टूबर में क्या थी कीमत

    अक्टूबर में क्या थी कीमत

    अगर बात अक्टूबर 2021 की करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 1734.50 रुपए थी। मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियाल गैस सिलेंडर की कीमत 1950 रुपए था। अगर घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो अक्टूबर महीने की शुरुआत में रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 15 रुपओ की तेजी आई थी। तेल कंपनियों ने सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमतें बढ़ाई थी।

     घरेलू सिलेंडर की कीमत

    घरेलू सिलेंडर की कीमत

    तेल कंपनियों ने नवंबर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा है। यानी दिल्ली और मुंबई में रसोई गैस की कीमत 899.50 रुपए, कोलकाता में 926 रुपए हो गई है। अगर साल 2021 के अब तक के आंकड़ों को देखें तो जुलाई 2021 के बाद से रसोई गैस की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई गैय़ जुलाई में 25.50 रुपए, अग्सत में 25 रुपए, सितंबर में भी 25 रुपए बढ़ा गए थे। इस साल अगर सबसे कम दाम की बात करें तो अप्रैल, मई और जून में सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया था। अप्रैल 2021 में गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी।

    Must Read: 1 नवंबर से बदल गए बैंक खाते, LPG, रेलवे समेत ये बड़े नियम, सीधा जेब पर असर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+