LPG गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, कॉमर्शियल सिलेंडर 105 रुपए महंगा हुआ
नई दिल्ली, 01 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत पर इसका पहला बड़ा असर देखने को मिला है। गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 105 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 105 रुपए तो कोलकाता में 108 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। जबकि पांच किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी 27 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि अच्छी बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
Recommended Video

नई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2012 रुपए हो गई है। जबकि 5 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 569 रुपए हो गए हैं। बता दें कि एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम हर महीने रिवाइज होते हैं। अहम बात यह है कि नेशनल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस के दाम में पिछले महीने 1 फरवरी को 91.50 रुपए की कमी की थी।












Click it and Unblock the Notifications