सितंबर के पहले दिन करारा झटका, महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानिए अब कितने में मिलेगा?
नई दिल्ली, 01 सितंबर। महीने के पहले दिन जहां पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते होने के कारण लोगों को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। आज गैर सब्सिडी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ा दी गई है। जिसके बाद राजधानी में 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर का दाम अब 884.50 रु. हो गया है। आज केवल घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं बल्कि आज से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हो गया है, अब उसका रेट 1693 रुपये हो गया है। आपको बता दें कि इससे पहले 18 अगस्त को एलपीजी सिलेंडर के दामों में इजाफा हुआ था।
Recommended Video

18 अगस्त को भी एलपीजी सिलेंडर का दाम 25 रु बढ़ाया गया था, तो वहीं उससे पहले 1 जुलाई को गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। गौर करने वाली बात ये है कि इस वक्त देश में इलेक्ट्रिक कुकिंग LPG गैस की तुलना में सस्ती है। गौरतलब है कि पेट्रोलियम कंपनियां महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं।

राहुल गांधी ने साधा था निशाना
18 अगस्त को एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाने को आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधा था। उन्होंने फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एलपीजी के बढ़ते दामों को दिखाया गया था। इस फोटो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने तंज कसा था कि 'जुमलों का सच है जनता के सामने उल्टा विकास हुआ पिछले 7 साल में।' अगर जनवरी से अब तक की बात करें तो अभी तक गैस सिलेंडर की कीमतों में 165 रूपए का इजाफा हो चुका है।

ऐसे करें गैस सिलेंडर की बुकिंग
- सबसे पहले आप इंडेन गैस सिलेंडर के बुकिंग के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर कॉल करें।
- फिर 6 डिजिट की कस्टमर आईडी एंटर कीजिए।
- फिर बुकिंग कन्फर्मेशन की जानकारी भरें।
- ऑयल कंपनी की ओर से कन्फर्मेशन के बाद आपकी बुकिंग स्वीकार कर ली जाएगी।
- अगर आपके पास अपका रजिस्टर्ड फोन नंबर नहीं है तो आपको इंडेन के कस्टमर केयर पर कॉल करना होगा
- जिसके बाद वो कस्टमर आईडी नंबर देंगे।
- जिसे भरकर आप अपनी बुकिंग कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications