LIC ने डुबाए निवेशकों के 87000 करोड़ रुपए, कंपनी के मार्केट कैप को बड़ा नुकसान
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC ने ब़ड़ी उम्मीदों के साथ अपना आईपीओ पिछले महीने बाजार में उतारा, लेकिन जब इसकी लिस्टिंग हुई तो सारी निवेशकों की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। लिस्टिंग के बाद से ही एलआईसी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डिस्काउंट के बाद भी एलआईसी के शेयर ज्यादातर सेशंस में नीचे ही रहे। ये हफ्ता भी एलआईसी के लिए खास नहीं रहा है। एलआईसी के शेयरों में गिरावट के कारण जहां निवेशकों को नुकसान हो रहा हैं तो वहीं कंपनी की वैल्यूएशन पर भी असर पड़ता है।

LIC से निवेशकों को दिया बड़ा झटका
एलआईसी में पैसा लगाने वाले निवेशकों को 87500 ररोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। कंपनी का मार्केट कैप अब आईसीआईसीआई बैंक ने भी नीचे आ चुका है। अगर एलआईसी के शेयरों की कीमतपर नजर डालें तो बीएसई पर इसके शेयर ऑल टाइम लो पर पहुंच चुके हैं। बुधवार को बीएसई पर एलआईसी के शेयर के दाम 810.55 रुपए पर पहुंच गए, जबकि इसका ऑल टाइम लो वैल्यू 801.55 रुपए रहा। शेयर में आई इस गिरावट का असर कंपनी की वैल्यूशन पर पड़ा है।

कंपनी के मार्केट कैप को झटका
एलआईसी का मार्केट कैप भी इन दिनों गिरता जा रहा है। शेयर के दाम गिरने के बाद कंपनी का वैल्यू 512672.69 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। जबकि जब एलाआईसी के आईपीओ का प्राइस बैंड तय किया गया तो कंपनी की वैल्यू अपर बैंड के हिसाब से 600242 करोड़ था। यानी कंपनी का वैल्यीएशन 87569.31 करोड़ गिरा हैं। निवेशकों को 87569 करोड़ का भारी भरकम नुकसान हुआ है।

अभी राहत की उम्मीद नहीं
लंबे वक्त के इंतजार के बाद एलआईसी के आईपीओ को लॉन्च किया गया था, लेकिन लिस्टिंग के बाद से ही कंपनी ने निराश किया। एलआईसी के आने के बाद शेयर में लगातार गिरावट दिख रही है। BSE और NSE पर लिस्टिंग के बाद से ही एलआईसी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी ने डिस्काउंट भी जारी किया, लेकिन बावजूद इसके शेयर गिरते रहे। एलआईसी के शेयर 801 रुपए के ऑल टाइम लो पर पहुंच गया। वर्तमान में एलआईसी का शेयर अपने इश्यू प्राइस के 949 रुपए के ऊपर बैंड से 148 रुपए गिर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications