चीन की 600 कंपनियां भारत में करीब 85 अरब डॉलर का निवेश करेंगी, रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
चीन 600 कंपनियां भारत में करीब 85 अरब डॉलर का निवेश करने जा रही है। चीन की सैनी हेवी इंडस्ट्री समेत करीब 600 कंपनियां हैं जो भारत में निवेश की तैयारी कर रही है।
नई दिल्ली। भारत और चीन के रिश्ते अच्छे नहीं है। दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव जारी है। जो चीन अब तक भारत को आंख दिखा रहा था अब वो भारत में बड़ा निवेश करने जा रहा है। जी हां चीन 600 कंपनियां भारत में करीब 85 अरब डॉलर का निवेश करने जा रही है। चीन की सैनी हेवी इंडस्ट्री समेत करीब 600 कंपनियां हैं जो भारत में निवेश की तैयारी कर रही है। जिन शर्तों पर चीनी कंपनियां भारत में निवेश करेंगी उससे भारत में रोजगार में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी होने वाली है।

ये चीनी कंपनियां जिन परियोजनाओं में निवेश करेंगी , उससे अगले 5 सालों में भारत में 7 लाख से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे। देश में 7 लाख नई नौकरियां पैदा होगी। माना जा रहा है कि 2019 तक ये कंपनियां भारत में निवेश का मैप तैयार कर लेंगी। चीनी कंपनियों ने निवेश के लिए सबसे ज्यादा रुचि एनर्जी और वेस्ट मैनेजमेंट, कंस्ट्रक्शन और ई-कॉमर्स में अपनी रुचि दिखाई है।
वहीं सरकार ज्यादा से ज्यादा विदेशी निवेश को बढ़ावा देना चाहती है। सरकार का लक्ष्य अगले दो सालों में 100 अरब डॉलर का विदेशी निवेश हासिल करना है।सरकार ने जानकारी दी है कि भारत को सबसे ज्यादा निवेश के प्रस्ताव कि चीन से आए हैं। भारत को चीन की तरह से 42 फीसदी निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। वहीं अमेरिका से 24 फीसदी निवेश के प्रस्ताव आएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications