Layoff in Yahoo: 20 फीसदी कर्मचारियों को बाहर करेगा याहू

याहू ने कंपनी से 20 फीसदी कर्मचारियों को बाहर करने का ऐलान किया है। दरअसल कई एडवर्टाइजर्स ने याहू पर अपने मार्केट बजट को कम किया है। रिकॉर्ड महंगाई दर के चलते कंपनियों ने अपने बजट को कम किया है, मंदी की आशंका के बीच अनिश

yahoo

Layoff in Yahoo: गूगल, इंफोसिस, विप्रो, मेटा, ट्विटर समेत तमाम दिग्गज कंपनियां छंटनी कर रही हैं। इस बीच याहू ने भी 20 फीसदी कर्मचारियों को बाहर करने का फैसला लिया है। कंपनी अपनी एड टेक डिवीजन से कई कर्मचारियों को बाहर करने का फैसला लिया है। कंपनी की इस छंटनी का असर याहू की एड टेक डिवीजन से जुड़े 50 फीसदी कर्मचारियों पर असर होगा। कंपनी की ओर से कहा गया है कि इस छंटनी के चलते कंपनी के 1600 कर्मचारियों को बाहर किया जा सकता है। बता दें कि याहू कंपनी पर मालिकाना हक प्राइवेट इक्विटी फर्म अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट का है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि हमारा ध्यान फ्लैगशिप एड बिजनेस पर है।

दरअसल कई एडवर्टाइजर्स ने याहू पर अपने मार्केट बजट को कम किया है। रिकॉर्ड महंगाई दर के चलते कंपनियों ने अपने बजट को कम किया है, मंदी की आशंका के बीच अनिश्चतितता बनी हुई है। कंपनी 12 फीसदी यानि एक हजार कर्मचारियों को पहले बाहर करेगी, इसके बाद अगले छह महीनों में 600 लोगों को बाहर किया जाएगा। याहू से पहले डिज्नी ने भी सात हजार कर्मचारियों को बाहर करने का फैसला लिया है। कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने कहा कि हम अपने टैलेंटफोर्स की कदर करते हैं। गौर करने वाली बात है कि अमेरिका की कई शीर्ष कंपनियों में छंटनी चल रही हैष गोल्डमैन सैक ग्रुप ने भी इस साल कई कर्मचारियों को बाहर किया है।

गूगल की पैरेंट कंपनी एल्फाबेट ने भी 12 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया था। कंपनी ने अपने ग्लोबल वर्कफोर्स से 6 फीसदी कर्मचारियों को बाहर करने का फैसला लिया था। गूगल के अलावा अमेजन, ट्विटर और मेटा भी हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। दरअसल जिस तरह से कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम की वजह से डिमांड में बढ़ोत्तरी हुई थी, उसके बाद कर्मचारियों को बड़ी संख्या में भर्ती किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+