वाघा बॉर्डर विस्‍फोट: बढ़ सकती है महंगाई, भारत-पाकिस्तान व्यापार रुका

अटारी। पाकिस्तान में वाघा सीमा के नजदीक हुए आत्मघाती हमले के एक दिन बाद सोमवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार से होने वाला व्यापार स्थगित हो गया है। इस हमले में 70 लोगों की मौत हो गई है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां बताया कि सोमवार को दोनों तरफ से किसी भी तरह की व्यापारिक गतिविधियां नहीं हुईं। विस्फोट वाघा सीमा से 500 मीटर दूर हुआ था। इस हमले में 200 से अधिक लोग घायल भी हो गए थे।

 Wagah blast
उन्होंने कहा कि व्यापारिक गतिविधियां अगले दो दिनों तक नहीं होगी। दोनो ही तरफों से सैकड़ों ट्रक के जरिये फल और सब्जी सहित अन्य चीजों का व्यापार होता है। इस हमले को देखते हुए भारत में अटारी के तरफ हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स के रीट्रिट रस्म को अगले तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।

दिल्ली-लाहौर बस सेवा पर ब्रेक

भारत-पाकिस्तान सीमा के ठीक करीबी हुए बम धमाके के चलते दिल्ली-लाहौर बस सेवा को कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता है। जानकारों ने बताया कि भारत सरकार के इस बाबत किसी भी निर्देश का दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) को इंतजार है। डीटीसी के सूत्रों के अनुसार, अटारी-वाघा मार्ग धमाके के बाद हालात बेहद नाजुक है, इसी के चलते सरकार दिल्ली -लाहौर बस सेवा को कुछ समय के लिए बंद करने पर विचार कर रही है।अभी लाहौर और दिल्ली के बीच दोनों तरफ से दो-दो फेरे लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+