Ladies Special Train: इस रूट पर चलेगी लेडीज स्पेशल ट्रेन, महिलाओं को अब नहीं होगी दिक्कत, रेलवे ने दी खुशखबरी
Ladies Special Train: भारतीय रेलवे ने महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। पानीपत-नई दिल्ली से लेडीज स्पेशल ट्रेन चलेगी। महिलाओं को दिल्ली आने जाने में अब दिक्कत नहीं होगी।

Ladies Special Train: महिला की सुरक्षा और सम्मान में भारतीय रेल ने बड़ी खुशखबरी दी है। इस बीच भारतीय रेल ने महिला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन पानीपत सोनीपत से नई दिल्ली आएगी। इसके बीच वाले सभी स्टेशनों पर यह ट्रेन रुकेगी। यह ट्रेन महिलाओं की सुविधानुसार चलाई जाएगी।
जिससे महिला यात्री सुबह दिल्ली पहुंच जाएंगी फिर ड्यूटी करके शाम को अपने लौट जाएंगी। इस ट्रेन के माध्यम से महिलाएं आसानी से दिल्ली में जॉब कर सकती हैं। भारतीय रेलवे के इस कदम से महिलाओं को अब परेशानी नहीं होगी। साथ ही उन्हें पुरुष यात्रियों से भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
Recommended Video

हरियाणा के पानीपत से नई दिल्ली के बीच सभी स्टेशनों पर यह ट्रेन रुकेगी। जिससे महिलाएं सभी स्टेशनों पर चढ़-उतर सकें। इससे पहले महिलाओं को नौकरी के लिए दिल्ली आने-जाने में बड़ी दिक्कत होती थी। दिल्ली से सटे हरियाणा के इलाकों में रहने वाली महिलाएं रोजाना नौकरी करने आती हैं।
भीड़ के चलते उन्हें बड़ी दिक्कत होती थी। साथ ही पुरुषों से छेड़खानी का भी बड़ा डर रहता था। इसके लिए भारतीय रेल ने महिला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 8 मई से पानीपत-सोनीपत से नई दिल्ली के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 04963/04964 नई दिल्ली-पानीपत और पानीपत-नई दिल्ली के बीच चलेगी।
यह भी पढ़ें- Summer Special Train: आ गई ट्रेनों की बुकिंग डेट, कर लें टिकट कंफर्म, UP-बिहार वालों को विशेष राहत












Click it and Unblock the Notifications