Summer Special Train: आ गई ट्रेनों की बुकिंग डेट, कर लें टिकट कंफर्म, UP-बिहार वालों को विशेष राहत
Summer Special Train: रेलवे ने गोरखपुर, बनारस और दानापुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें महाराष्ट्र से चलेंगी। जो कई ट्रिप लगाएंगी।

Summer Special Train: गर्मी छुट्टी में लोगों को घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है। इसके लिए रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे पहले रेलवे ने सभी 17 जोनों में कुल ट्रेनों की संख्या बताई थी, जो समर स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी। इस बीच रेलवे ने ट्वीट कर ट्रेनों की डेट बताई है।
यूपी, बिहार के लोगों के लिए कई ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस बीच रेलवे ने बताया कि दानापुर, गोरखपुर और वाराणसी के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर और पुणे के बीच ट्रेन 18 ट्रिप लगाएगी।
गाड़ी नंबर 01431 पुणे-गोरखपुर सुपरफास्ट स्पेशल शाम के सवा चार (16:15) बजे पुणे से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन हर शुक्रवार को पुणे से चलेगी। यह ट्रेन 21 अप्रैल 2023 से 16 जून 2023 तक पुणे-गोरखपुर के बीच चलेगी। अगले दिन रात के नौ (21:00) बजे ट्रेन गोरखपुर पहुंचेगी।
वहीं, दूसरी तरफ ट्रेन नंबर 01432 गोरखपुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल रात के 11:25 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन हर शनिवार को गोरखपुर से चलेगी। यह ट्रेन 22 अप्रैल 2023 से 17 जून 2023 के बीच चलेगी। यह पुणे तीसरे दिन सुबह सवा सात बजे पहुंचेगी।
वहीं, मुंबई से दानापुर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 01117 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से दानापुर के लिए 20 अप्रैल को सुबह 11:25 बजे रवाना होगी। यह दानापुर दोपहर के दो बजे दानापुर पहुंचेगी। गाड़ी नंबर 01118 दानापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के बीच चलेगी। यह ट्रेन 22 अप्रैल को शाम के साढ़े सात बजे दानापुर से रवाना होगा, जो मुंबई तड़के 03:50 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन मुंबई और बनारस के बीच चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 2 मई 2023 और 6 जून 2023 को चलेगी। गाड़ी संख्या 01102 बनारस से लोकमान्य तिकल के बीच चलेगी। जो 3 मई 2023 और 7 जून 2023 को रवाना होगी।
यह भी पढ़ें- Train: घर जाने में अब नहीं होगी दिक्कत, रेलवे चलाएगी 217 समर स्पेशल ट्रेन, UP के खाते में नहीं आई एक भी गाड़ी












Click it and Unblock the Notifications