ING वैश्य का कोटक महिंद्रा में होगा विलय
मुंबई। बिजनेस जगत के लिए ये खबर बहुत बड़ी है। निजी क्षेत्र के एक प्रमुख बैंक आईएनजी वैश्य बैंक का कोटक महिंद्रा में विलय होने जा रहा है। आईएनजी वैश्य बैंक के विलय की ये जानकारी कंपनी ने एक बयान जारी करके दी।

बैंक का ये विलय व्यापार जगत के लिए बहुत बड़ी सफलता है। आईएनजी वैश्य बैंक ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा कि 20 नवंबर 2014 को उनकी बोर्ड मीटिंग हुई और इसी मीटिंग में इस विलय को मंजूरी दे दी गई।
आईएनजी बोर्ड की बैठक में विलय के शेयरों की बात तय की गई। बैंकों के बीच शेयरों का निर्धारण निश्चित अनुपात में अदला-बदली के आधार पर होगा। इसमें कोटक महिंद्रा बैंक के पांच रुपये अंकित मूल्य वाले 725 शेयरों को आईएनजी वैश्य बैंक के 10 रुपये मूल्य वाले 1000 शेयरों के बराबर रखा गया है। आपको बता दें कि विलय के बाद आईएनजी के शेयर धारकों को प्रत्येक 1000 शेयरों के लिए कोटक महिंद्रा बैंक के 725 शेयर दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications