PM Modi's Account hacked: जानिए कौन है 'जॉन विक', जिसने PM मोदी का ट्विटर अकाउंट किया हैक
नई दिल्ली। PM Modi Account hacked, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट गुरुवार को हैक( Hacked) कर दिया गया। हैकर्स ने पीएम मोदी के निजी वेबसाइट सेो लिंक ट्विटर narendramodi_in को हैकर्स बिटक्वाइन( cryptocurrency Bitcoins) की डिमांड रखी। पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट को हैक कर हैकर्स ने करीब आधे दर्जन ट्विट किए और अपनी डिमांड रखी। इतना ही नहीं हैकर्स ने खुद अपनी पहचान को भी ट्विट के जरिए उजागर की । हम आपको उस हैकर्स के बारे में बता रहे हैं, जिसने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोशल मीडिया को हैक कर सनसनी पैदा कर दी।

PM मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्सनल वेबसाइट के ट्विटर हैंडल को हैक कर हैकर्स ने बिटक्वाइंन की डिमांड की। पीएम के इस ट्विटर अकाउंट पर 25 लाख फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं हैकर ने अपनी पहचान भी उजागर कर दी। हैकर ने अकाउंट हैक करने के बाद लिखा था कि इस अकाउंट को जॉन विक ([email protected]) ने हैक किया है। जॉन विक (John Wick ) ने पीएम मोदी के अकाउंट को हैक किया दिया। उसने पीएम मोदी के अकाउंट को हैक कर कोरोना वायरस के लिए डोनेशन देने काी भी मांग की। narendra modi.in से जुड़े ट्विटर अकाउंट को हैक कर जॉन विक ने PM रिलीफ फंड( PM Relief Fund) में पैसे जमा करने की बात लिखी। उसने लोगों को बिटक्वाइन के जरिए डोनेशन करने को कहा।
Recommended Video

कौन हैं जॉन विक
पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट को हैक करने वाले हैकर ने अपनी पहचान जॉन विक के तौर पर बताई। जॉन विक एक फेमस हॉलीवुड फिल्म ( Hollywood Film) है। इस फिल्म में डॉन विक की भूमिक हॉलीवुड के मशहूर एक्टर कीनू रीव्स(Keanu Reeves) ने निभाई है। यह मूवी एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर मीडिया फ्रैंचाइजी है। इसे डेरेक कोलस्टैड ने तैयार किया है।फिल्म एक काल्पनिक कैरेक्टर पर आधारित है, जिसमें फिल्म का मुख्य कलाकार जॉन विक का किरदार बहुत फेमस हुआ था। इस फिल्म को तीन पार्ट में तैयार किया गया है। इस फिल्म को डायरेक्ट चाड स्टेल्स्की ने किया था।

हैकर्स की चाल
आपको बता दें कि इस फिल्म जॉन विक (John Wick) की पहली सीरीज 2014 में रिलीज हुई, जिसके बाद दो और सीरीज तैयार किए गए। जॉन विक: चैप्टर 2, 2017 में और जॉन विक चैप्टर 3,2019 में रीलीज हुआ। इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 580 मिलियन डॉलर की कमाई की। आपको बता दें कि हैकर अक्सर किसी न किसी ऐसे ही स्टार के नाम लिखते हैं, जो पॉपुलर हो, ताकि लोग उससे आकर्षित हो। ये हैकर्स की चाल होती है। पीएम मोदी के अकाउंट को हैक करने वाले इस हैकर के काम पर गौर करें तो 2 सितंबर को जॉन विक का किरदार निभाने वाले अभिनेता कीनू रीव्य का जन्मदिन था। उसी दिन उसने पीएम मोदी के पर्सनल वेबसाइट के ट्विटर पेज के हैक कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications