Keshub Mahindra: जानें कितनी संपत्ति के मालिक थे केशब महिंद्रा? हाल ही में Forbes की लिस्ट में हुए थे शामिल
Keshub Mahindra Net Worth: केशब महिंद्रा ने लगभग 5 दशक के लंबे कार्यकाल में महिंद्रा ग्रुप को न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में एक बड़ी कंपनी के रूप नाम दिलाई। फिलहार कंपनी की बागडोर आनंद महिंद्रा संभाल रहे हैं।

keshub Mahindra Net Worth:भारत के सबसे बुजुर्ग उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का आज निधन हो गया। उन्होंने 99 साल की आयु में अंतिम सांस ली। केशब महिंद्रा ने 1963 से 48 वर्षों तक महिंद्रा ग्रुप का नेतृत्व करने के बाद 2012 में चेयरमैन का पद छोड़ दिया था। हाल ही में जारी फोर्ब्स 2023 अरबपतियों की सूची में उन्हें भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किया गया था। आइए जानते हैं उनकी संपत्ति कितनी थी?
केशब महिंद्रा की संपत्ति कितनी थी ( keshub Mahindra Net Worth)
वह (keshub Mahindra) अपने पीछे 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं। 2023 की फोर्ब्स की अरबपति सूची में फिर से प्रवेश करने के कुछ दिनों बाद ही उनका निधन हो गया। उन्होंने टाटा स्टील, सेल, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स जैसी कई कंपनियों में बोर्ड के स्तर पर भी काम किया। उन्होंने 1963 में महिंद्रा समूह का नेतृत्व संभालने के बाद उन्होंने कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
कौन थे केशव महिंद्रा?
केशब महिंद्रा (keshub Mahindra) का जन्म 9 अक्टूबर, 1923 को शिमला में हुआ था। केशब महिंद्रा ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन से स्नातक किया था। उन्होंने अपने पिता की कंपनी में काम करना तब शुरू किया जब 1947 में Mahindra & Mahindra प्रतिष्ठित Willys Jeeps का निर्माण कर रही थी।वह 2004 से 2010 तक प्रधानमंत्री की व्यापार और उद्योग परिषद के सदस्य भी थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के 48 वर्षों तक अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व करने के बाद, वह 2012 में सेवानिवृत्त हुए और अपने उत्तराधिकारी के रूप में अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को जिम्मेदारियां सौंपी।
फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी मिल चुका
उद्योग जगत में अपने योगदान के लिए साल 1987 में फ्रांस की सरकार द्वारा केशब महिंद्रा (keshub Mahindra) को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया था। इसके अलावा केशब महिंद्रा को साल 2007 में अर्न्स्ट एंड यंग द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया था।
निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में बोर्ड मेंबर रहे थे
उन्होंने निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बोर्डों और परिषदों में सेवा की थी। वह HUDCO के संस्थापक अध्यक्ष थे, और उन्होंने SAIL, Tata Steel, Tata Chemicals, Indian Hotels, IFC, ICICI और HDFC सहित कई कॉर्पोरेट बोर्डों में भी काम किया।












Click it and Unblock the Notifications