jio के साथ ऐसे खेलें कौन बनेगा करोड़पति, जीतें इनाम

नई दिल्ली। अगर आप भी अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति खेलकर आकर्षक इनाम जीतना चाहते हैं तो अब एक शानदार ऑफर आपके लिए आ गया है। रिलायंस जियो की तरह से आपको कौन बनेगा करोड़पति खेलने की एक खास सुविधा दी जा रही है। अब आपको टीवी के सामने बैठकर कौन बनेगा करोड़पति नहीं खेलना होगा, बल्कि आप कहीं से भी ऐसा कर सकेंगे।

ये खास ऐप लाया है जियो

ये खास ऐप लाया है जियो

रिलायंस जियो के जियो चैट ऐप की मदद से आप अपने मोबाइल पर ही कौन बनेगा करोड़पति खेल सकते हैं। इसके लिए आपके पास रिलायंस जियो का सिम कार्ड होना जरूरी है और आपके पास एक 4जी हैंडसेट भी होना जरूरी है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो के ऐप सिर्फ रिलायंस जियो के नंबर पर चल रहे इंटरनेट के जरिए ही चलते हैं।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले आपको जियो चैट ऐप डाउनलोड करना होगा और फिर अपने रिलायंस जियो के नंबर के साथ लॉगिन करना होगा। इसके बाद सामने दिख रहे Jio KBC Play Along के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपनी कुछ जानकारियां ऐप में डालनी होंगी। जानकारियां डालते ही आपके सामने केबीसी का आइकन आ जाएगा। इस आइकन पर क्लिक करें और आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ऐसे खेलें कौन बनेगा करोड़पति

ऐसे खेलें कौन बनेगा करोड़पति

रजिस्ट्रेशन होने के बाद जिस समय टीवी में कौन बनेगा करोड़पति शो आ रहा होगा, उसी समय आपके जियो चैट ऐप में भी सवाल आएंगे। जब तक आप सही जवाब देते रहेंगे, अगले लेवल तक जाते रहेंगे, गलत जवाब देने पर आप गेम से बाहर हो जाएंगे। शुरू के 10 सवालों के लिए 30 सेकेंड का वक्त मिलेगा और उसके बाद के सवालों के लिए कोई समय निर्धारित नहीं होगा। यहां यह ध्यान रखने वाली बाता है कि आप जियो चैट ऐप पर केबीसी सिर्फ तभी खेल सकते हैं, जब वह टीवी पर आ रहा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+