'Bitcoin से दूर रहें', बड़े अमेरिकी बैंक जेपी मॉर्गन के CEO ने ऐसा क्यों कहा?
नई दिल्ली, 29 मई। जब क्रिप्टोकरेंसी को लेकर लोगों में जुनून की हद तक दिलचस्पी बढ़ती जा रही है और कई पुराने और नए निवेशकों ने क्रिप्टो बाजार में निवेश किया है। ऐसे में बड़े अमेरिकी बैंक जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमोन आज भी अपने विचार पर कायम हैं कि लोगों को बिटकॉइन में अपना निवेश करने से बचना चाहिए।

फाइनेंसियल सर्विस पर अमेरिकी हाउस कमेटी की एक वर्चुअल बैठक में डिमॉन ने मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के बारे में कहा कि इसे किसी भी संपत्ति का समर्थन नहीं प्राप्त है।
डिमोन ने बताई वजह
ब्लॉक क्रिप्टो की रिपोर्ट के मुताबिक डिमोन ने कहा कि "कोई ऐसी चीज जिसे किसी का भी समर्थन प्राप्त नहीं है, मैं नहीं मानता कि उसका बहुत मूल्य है। लोगों को मेरी निजी सलाह है कि इससे दूर रहें।"
डिमोन ने ये बातें हाउस में ओहायो के सांसद वारेन डेविडसन के पूछे गए सवाल के जवाब में कही। उन्होंने आगे कहा कि उनका विचार जेपी मॉर्गन का विचार नहीं है।
उन्होंने कहा "इसका मतलब यह नहीं है कि क्लाइंट इसे नहीं चाहते। यह इस पर निर्भर करता है कि आप बिजनेस कैसे चलाते हैं। मैं गांजा नहीं पीता लेकिन अगर आप इसे राष्ट्रीय स्तर पर लीगल करते हैं तो मैं अपने लोगों को इसे जमा करने से नहीं रोकूंगा।"
जेपी मॉर्गन सीईओ ने ये भी कहा कि उनकी फर्म इस बात पर 'चर्चा' कर रही है कि क्या उसे बिटकॉइन को 'सुरक्षित' तरीके से उपलब्ध कराना चाहिए।
बिटकॉइन में उथल-पुथल जारी
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन शुक्रवार को ही 8 प्रतिशत का झटका खाते हुए सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। इसके पहले बिटकॉइन ने पिछले सप्ताह के उथल-पुथल भरे सप्ताह के बाद इस सप्ताह की शुरुआत के बाद स्थिरता पकड़ी थी। सप्ताह के मध्य में वृद्धि को देखते हुए इसके फिर से 40,000 डॉलर के पार पहुंचने की उम्मीद की जा रही थी। शुक्रवार को यह 35 हजार डॉलर के करीब कारोबार कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications