Jio Phone: जियो ने अपनी वेबसाइट पर डालीं जियो फोन की ये 14 शानदार तस्वीरें
Recommended Video

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की तरफ से जियो फोन जुलाई में ही लॉन्च किया जा चुका है। 24 अगस्त से इसकी प्री-बुकिंग शुरू की गई और महज दो दिनों में करीब 6 लाख जियो फोन बुक हुए। जल्द ही पहली प्री-बुकिंग वाले मोबाइलों की डिलीवरी भी शुरू होने वाली है। यूं तो यह फोन सभी के लिए मुफ्त है, लेकिन 1500 रुपए की सिक्योरिटी देनी होगी, जो 3 साल बाद वापस मिल जाएगी। हर कोई इस फोन के बाजार में आने का इंतजार कर रहा है ताकि यह देखा जा सके कि आखिर वह फोन कैसा है। जियो फोन की एक-दो तस्वीरें ही अभी तक लोगों के सामने आई थीं, लेकिन रिलायंस जियो ने अपनी वेबसाइट पर अब कई सारी तस्वीरें डाली हैं। दरअसल, इन तस्वीरों को फोन के अलग-अलग फीचर्स को समझाने के लिए डाला है। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में और देखते हैं इसकी 10 खास तस्वीरें।

1- शानदार डिजाइन (Compact Design)
जियो फोन की कीमत भले ही सिर्फ 1500 रुपए हो वो भी 3 साल बाद वापस मिल जाने वाली, लेकिन फोन का डिजाइन देखकर किसी को इस बात का यकीन नहीं होगा कि यह फोन सिर्फ 1500 रुपए की सिक्योरिटी जमा करके ही मिल जा रहा है।

2- 2.4 इंच का डिस्प्ले (2.4 Inch QVGA Display)
जियो फोन की स्क्रीन 2.4 इंच की है और इसके कलर भी शानदार हैं। इस फोन का डिस्प्ले क्यूवीजीए है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय आपको काफी आराम मिलेगा।

3- बैटरी & चार्जर (Battery & Charger)
कंपनी की तरफ से इस फोन को सस्ता तो बनाया ही गया है, साथ ही इसमें धांसू बैटरी दी गई है। जियो फोन में 2000 mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इस फोन का स्टैंडबाई टाइम 15 दिनों का है।

4- एसडी कार्ड स्लॉट (SD Card Slot)
जियो फोन छोटे पैकेट में बड़े धमाके जैसा फोन है। इस फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी की है। इसकी स्टोरेज क्षमता को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इसकी एक तस्वीर भी जारी की है, जिसमें दिखाया गया है कि यह एसडीकार्ड फोन में कहां लगा होगा।

5- एल्फान्यूमेरिक कीबोर्ड (Alphanumeric Keypad)
जियो फोन का कीबोर्ड एल्फान्यूमेरिक है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। कंपनी का दावा है कि यह कीबोर्ड आसानी से दबाया जा सकने वाला है यानी काफी स्मूथ है।

6- वे नेविगेशन (Way Navigation)
इस फोन में वाइस कमांड भी दी जा सकती है। वाइस कमांड के जरिए आप सर्चिंग कर सकते हैं या फिर मैसेज आदि भी टाइप कर सकते हैं। इतनी कम कीमत में ऐसा फीचर अभी तक किसी भी फोन में नहीं है।

7- हेडफोन जैक (Headphone Jack)
जिय फोन में जनरल 3.5 एमएम का जैक है, जिसमें आप कई तरह के ईयरफोन इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जैक फोन में नीचे की तरफ चार्जिंग प्वाइंट के बगल में है।

8- टॉर्चलाइट (Torchlight)
जैसा कि सभी मोबाइल फोन में टॉर्च की सुविधा मिलती है या फिर लोग किसी न किसी ऐप को डाउनलोड करके अपने मोबाइल को ऐप में बदल लेते है। जियो फोन में भी कंपनी टॉर्च की सुविधा दे रही है।

9- एफएम रेडियो (FM Radio)
अगर आप संगीत प्रेमी हैं, तो आपके लिए कंपनी ने जियो फोन में एफएम रेडियो का भी विकल्प दिया हुआ है। अच्छी बात यह है कि इसमें बिना हेडफोन लगाए भी आप रेडियो सुन सकेंगे। आपको बता दें कि अधिकतर मोबाइल में बिना हेडफोन के एफएम रेडियो नहीं चलता है।

10- रिंगटोन (Ringtones)
कंपनी की तरफ से जियो फोन में बहुत सी शानदार रिंगटोन भी दी गई हैं। इन रिंगटोन को आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।

11- कैमरा (Camera)
इतनी कम कीमत में किसी फोन में कैमरा मिलना ही बड़ी बात है और जियो फोन में तो दोनों तरफ कैमरा दिया जा रहा है। इसका रीयर कैमरा 2 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है।

12- माइक्रोफोन & स्पीकर (Microphone & Speaker)
फोन में माइक्रोफोन नीचे की तरफ है, जबकि स्पीकर फोन में ऊपर की ओर साइड में है। जैसा कि ऊपर तस्वीर में दिखाया गया है। फोन के पीछे की तरफ से एक स्पीकर लगा है।

13- कॉल हिस्ट्री (Call History)
जैसा कि सभी फोन में कॉल हिस्ट्री होती है, वैसा ही जियो फोन में भी है।

14- फोन कॉन्टैक्ट (Phone Contact)
यह फोन 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ आ रहा है, ऐसे में जितना स्पेस बचा रहेगा, आप उतने कॉन्टैक्ट सेव कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications